लाइव न्यूज़ :

"राजीव गांधी ने खोला था राम मंदिर का ताला, भाजपा वाले झूठे हैं", कर्नाटक सरकार के मंत्री ने बाबरी का ताले खोलने का जिक्र करते हुए कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 8, 2024 07:21 IST

कर्नाटक सरकार के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने राम मंदिर के मुद्दे पर भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि अयोध्या में बाबरी का ताला राजीव गांधी ने खोला था, ये भाजपा वाले केवल झूठ बोलने में माहिर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक सरकार के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने राम मंदिर के मुद्दे पर भाजपा की जमकर आलोचना की अयोध्या में बाबरी का ताला राजीव गांधी ने खोला था, ये भाजपा वाले केवल झूठ बोलने में माहिर हैंउन्होंने कहा कि भाजपा अपने फायदे के लिए धर्म को राजनीति में लाने का प्रयास कर रही है

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार के मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलिंगा रेड्डी ने बीते रविवार को अयोध्या के भव्य राम मंदिर का श्रेय लेने के लिए भाजपा को आड़े हाथों लिया। मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने केंद्र में सत्ता की अगुवाई कर रही भाजपा पर जबरदस्त हमला करते हुए और पूर्व पीएम राजीव गांधी द्वारा 1985 में अयोध्या में तत्कालीन बाबरी मस्जिद के ताले खोलने का जिक्र करते हुए कहा, "यह बात याद रखनी चाहिए कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे, तो उन्होंने राम मंदिर खोलने के लिए कदम उठाए थे।"

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मंत्री रेड्डी ने कहा, "अयोध्या में उस राम मंदिर को किसने खोला? जिस पर ताला लगा हुआ था। वो राजीव गांधी ही थे। जब वह प्रधानमंत्री थे, उन्होंने राम मंदिर खोलने के लिए कदम उठाया था। ये भाजपा के लोग झूठे हैं। उनके पास झूठ बोलने और झूठ बोलने के अलावा कोई और काम नहीं है। वे गलत प्रचार कर रहे हैं।"

इसके साथ ही कांग्रेस नेता रामलिंगा रेड्डी ने यह कहते हुए भी भाजपा पर हमला बोला कि भगवा पार्टी अपने फायदे के लिए धर्म को राजनीति में लाने का प्रयास कर रही है।

रेड्डी ने कहा, "कांग्रेस के लोग जन्मजात हिंदू हैं और हम हिंदू धर्म को राजनीति के साथ नहीं मिलाते हैं। ये भाजपा के लोग राजनीति को हिंदू धर्म के साथ मिलाते हैं। भाजपा वाले तो भगवान राम को भी राजनीति में लाते हैं। हम ये सब चीजें नहीं करते हैं।"

उन्होंने कहा, "22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के अवसर पर कर्नाटक में एक विशेष पूजा आयोजित करने के लिए 34,000 मंदिरों को एक परिपत्र जारी किया गया है।"

मालूम हो कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, जिसमें गणमान्य व्यक्ति और सभी क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे। श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जनवरी को दोपहर में राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला को विराजमान करने का निर्णय लिया है।

22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य मंदिर में होने वाली रामलला की मूर्ति की स्थापना में शामिल होंगे। उनके अलावा राम मंदिर ट्रस्ट ने अभिनेता रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, अक्षय कुमार और जाने-माने निर्देशकों सुभाष घई, राजकुमार हिरानी, ​​संजय लीला भंसाली और रोहित शेट्टी के साथ-साथ निर्माता महावीर जैन को निमंत्रण भेजा है। इसके अलावा, दक्षिण भारतीय हस्तियों चिरंजीवी, मोहनलाल, धनुष और ऋषभ शेट्टी को भी आमंत्रित किया गया है।

ट्रस्ट ने समारोह के लिए सभी संप्रदायों के 4,000 संतों को भी आमंत्रित किया है अयोध्या में राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह वैदिक अनुष्ठान द्वारा एक सप्ताह पहले 16 जनवरी को शुरू होगा। उसके लिए वाराणसी के एक पुजारी लक्ष्मी कांत दीक्षित अयोध्या आएंगे, जो राम लला के अभिषेक समारोह का मुख्य अनुष्ठान करेंगे। 14 जनवरी से 22 जनवरी तक अयोध्या में अमृत महाउत्सव मनाया जाएगा।

टॅग्स :राम मंदिरराजीव गाँधीBabri Masjidबाबरी मस्जिद विवादअयोध्याकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत