लाइव न्यूज़ :

सुपरस्टार रजनीकांत ने किया ऐलान, नहीं लड़ेंगे 2019 का लोकसभा चुनाव

By स्वाति सिंह | Updated: February 17, 2019 12:19 IST

31 दिसंबर, 2017 को सुपरस्टार रजनीकांत ने रानीतिक पार्टी बनाने की घोषणा थी। इसके बाद से ही तमिलनाडु में उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। 

Open in App

तमिलनाडु सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को घोषणा की है कि उनकी पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों को कहा कि किसी भी पार्टी के अभियान के लिए उनके पार्टी चिन्ह की फोटो या झंडे का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है।

रजनीकांत ने राजनीतिक पार्टी बनाने से पहले अपना संगठन ‘रजनी मक्कल मंड्रम’ गठित किया है।अभिनेता ने तमिलनाडु की आवाम से कहा है कि वह उस पार्टी को अपना वोट दें जो उनके (लोगों के) हिसाब से राज्य में जल संकट का स्थायी हल निकाल सकती है।रजनीकांत ने कहा, ‘‘ मैं किसी का समर्थन नहीं कर रहा हूं और कोई भी राजनीतिक प्रचार के मकसद से मेरी तस्वीर या संगठन का झंडा इस्तेमाल नहीं करें।’’ अभिनेता ने एक बयान में कहा, ‘‘ रजीनी मक्कल मंड्रम आगामी संसदीय चुनाव में किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं कर रही है।’’ राजनीकांत ने 31 दिसंबर 2017 को राजनीति में आने का ऐलान किया था।उन्होंने अपने प्रशंसकों से बात करते हुए कहा था कि उनकी गठित होने वाली पार्टी राज्य विधानसभा की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में अगला विधानसभा चुनाव 2021 में होना है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावरजनीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्कीरजनीकांत की फिल्म कुली रिलीज, फैंस ने थिएटर के बाहर नाचकर जश्न मनाया, देखें वीडियो

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

बॉलीवुड चुस्कीKP Chowdary Death: रजनीकांत की फिल्म के निर्माता केपी चौधरी ने की खुदखुशी, गोवा में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी