लाइव न्यूज़ :

राजेश ठाकुर कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष नियुक्त, विसेंट पाला को मिली मेघालय की कमान

By भाषा | Updated: August 25, 2021 22:09 IST

Open in App

कांग्रेस ने झारखंड में अपने वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर को बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया तथा चार अन्य नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ ही, लोकसभा सदस्य विंसेट एच पाला को मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है तथा उनके साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की। ठाकुर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने के साथ ही गीता कोड़ा, बंधु टिर्की, जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले, झारखंड सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव प्रदेश अध्यक्ष थे तथा कमलेश महतो, इरफान अंसारी, मानस सिन्हा और संजय पासवान कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। मेघालय में विंसेट पाला को अध्यक्ष बनाने के साथ ही, कांग्रेस नेतृत्व ने अम्पारीन लिंगदोह, मार्थोन संगमा और जेम्स लिंगदोह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले सेलेस्टीन लिंगदोह मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील