लाइव न्यूज़ :

राजेश लिलौठिया एआईसीसी के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष बनाए गए

By भाषा | Updated: December 25, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर कांग्रेस ने शनिवार को नितिन राउत की जगह राजेश लिलौठिया को पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अनुसूचित जाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक विभागों और ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की गतिविधियों की निगरानी के लिए के राजू को समन्वयक नियुक्त किया।

एआईसीसी महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘पार्टी अनुसूचित जाति (एससी) विभाग के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ नितिन राउत के योगदान की सराहना करती है।’’

गांधी ने उत्तराखंड के प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ कुलदीप इंदौरा (महासचिव मध्य प्रदेश के साथ जुड़े एआईसीसी सचिव) को राज्य में आगामी चुनाव तक जोड़ने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। पार्टी ने कहा कि इंदौरा अपना मौजूदा प्रभार संभालते रहेंगे।

कांग्रेस प्रमुख ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए तीन सदस्यीय अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का भी गठन किया, जिसके अध्यक्ष थिरुवंचूर राधाकृष्णन तथा एन अजाकेसन एवं आरिफा सैनुद्दीन सदस्य बनाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?