लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार के पूर्व मंत्री बोले- 'थाना और तहसील स्तर पर ऐसा भ्रष्टाचार नहीं देखा, जीवन के 42 वर्षों में पहली बार...'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 13, 2024 16:23 IST

राजेंद्र प्रताप सिंह ने 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रतापगढ़ जिले के पट्टी से जीत हासिल की थी। उन्हें ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया था। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में वह सपा उम्मीदवार से हार गए।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ​​''मोती सिंह'' ने बीजेपी को घेराअपनी ही पार्टी की सरकार की जमकर खिंचाई की हैकहा- तहसील और पुलिस स्टेशन स्तर पर इस तरह के भ्रष्टाचार को नहीं देखा

नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता और योगी आदित्यनाथ सरकार में पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ​​''मोती सिंह'' ने थाना और तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर अपनी ही पार्टी की सरकार की जमकर खिंचाई की है। पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वह कहते हैं कि सरकारी दफ्तरों और थाने में आम लोगों का शोषण किया जा रहा है।

प्रतापगढ़ में भाजपा के एक कार्यक्रम में बोलते हुए राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ​​''मोती सिंह'' ने कहा, "मुझे यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि अपने राजनीतिक जीवन के 42 वर्षों में, मैंने तहसील और पुलिस स्टेशन स्तर पर इस तरह के भ्रष्टाचार को नहीं देखा। यह अकल्पनीय है।"

उन्होंने आगे कहा, आज, अगर कोई मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहा है तो पकड़ लिया जाएगा। कोई एक भी अतिरिक्त बल्ब का उपयोग करता है तो एक थाना हमने खोल दिया है, आकर लुटेरे की तरह हमें लूट लिया जाएगा। शिकायत दर्ज करने की धमकी दी जाएगी। लोगों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

राजेंद्र प्रताप सिंह ने आगे कहा कि हम अपराध न करें, और अपराधी बन जाएं। उन्होंने कहा कि उपस्थित लोगों का अभिनंदन सिर्फ शब्दों से पूरा नहीं होगा। सम्मान किया जाना चाहिए और उनके मुद्दों को सुना जाना चाहिए।

बता दें कि राजेंद्र प्रताप सिंह ने 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रतापगढ़ जिले के पट्टी से जीत हासिल की थी। उन्हें ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया था। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में वह सपा उम्मीदवार से हार गए।

योगी आदित्यनाथ सरकार में पूर्व मंत्री रहे ​​''मोती सिंह'' का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर विपक्ष के नेता भी शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने राजेंद्र प्रताप सिंह पर भी गुस्सा उतारा है। एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि जब ये मंत्री थे तो क्या  किए थे अपने जिले के लिए ? जिला तो छोड़ दीजिए अपनी विधानसभा के लिए क्या किए थे ? एक मंत्री जब गांव की प्रधानी में इंट्रेस्ट रख उसने इंटरफेयर करने लगता है तो उसका रसूख वही दम तोड देता है।

टॅग्स :BJPयोगी आदित्यनाथप्रतापगढ़pratapgarh-pc
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए