लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : महिला ने दो बच्चों को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: December 14, 2021 15:39 IST

Open in App

जयपुर, 14 दिसंबर जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में एक महिला ने अपने दो बच्चों को कथित तौर पर फांसी पर लटका कर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

गोविंदगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक संदीप सारस्वत ने बताया कि घटना कस्बे के सिंगोद खुर्द गांव की है जहां आज सुबह एक महिला अपने नाबालिग बेटे और बेटी के साथ कमरे में पंखे से लटकी मिली।

उन्होंने बताया कि महिला का पति आरएसी जयपुर में काम करता है और सोमवार को छुट्टी के बाद नौकरी पर लौटा था। मंगलवार सुबह जब महिला अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो ससुराल वालों ने दरवाजा तोड़ा तो तीनों को पंखे से लटका पाया।

सारस्वत ने बताया कि मृतकों की पहचान मनीषा सेठी (32), बेटी नम्रता (10) और काव्यांश (डेढ़ साल) के रूप में हुई है और प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि घरेलू विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो