लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Election Results: राजस्थान विधानसभा के चुनावी नतीजों का सीधा प्रसारण, यहां देखें किसे मिली बढ़त और कौन फिसड्डी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2018 07:13 IST

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav results 2018: 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान हुए थे। अब सबकी निगाहें इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों (ई‍वीएम) पर टिकी हैं।

Open in App

भारतीय राजनीति में 12 दिसंबर एक बड़ा होने वाला है। आज राजस्थान समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे आ रहे हैं। 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान हुए थे। अब सबकी निगाहें इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों (ई‍वीएम) पर टिकी हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी और दोपहर तक तस्वीर साफ होने लगेगी।

बीजेपी शासित तीन राज्यों सहित कुल पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद आए एग्जिट पोल के अनुमानों ने सियासी दलों की धड़कने बढ़ा दी है। शुक्रवार शाम जारी एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भगवा पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान है, जबकि राजस्थान में विपक्षी पार्टी (कांग्रेस) बहुमत हासिल कर सकती है।

एग्जिट पोल में यह भी अनुमान लगाया गया है कि तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सत्ता में कायम रहेगी। हालांकि, मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा बनने की संभावना है जहां कांग्रेस सत्ता में है।

यहां देखें सभी विधानसभा चुनाव नतीजों का सीधा प्रसारण-

गौरतलब है कि राजस्थान में लगभग 4.77 करोड़ मतदाताओं में से सात दिसंबर को 72.62 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य में 2013 के चुनाव में मतदान का प्रतिशत 75.23 रहा था। यह पिछले चुनाव की तुलना में 2.59 प्रतिशत कम है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि राजस्थान में 2014 के लोकसभा चुनाव में 63.02 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

विधानसभा चुनाव नतीजों की पल-पल की अपडेट और सीधा प्रसारण देखने के लिए पढ़ते रहिए Lokmatnews.in.

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब