लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ''चंद्रयात्रा की तरह सफल होगी, भाजपा की परिवर्तन यात्रा''

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 27, 2023 08:19 IST

राजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राजस्थान में पार्टी की परिवर्तन यात्रा चंद्रयान -3 की तरह सफल होगी।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी का बड़ा दावा, जनता गहलोत सरकार उखाड़ फेंकेगीकेंद्रीय मंत्री जोशी ने सूबे में होने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर किया बड़ा ऐलानमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा चंद्रयात्रा की तरह सफल होगी

जयपुर: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और राजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राजस्थान में पार्टी की परिवर्तन यात्रा चंद्रयान -3 की तरह सफल होगी और यहां की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बीते शनिवार को जयपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा चंद्रयान-3 की तरह ही सफल होगी और राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।"

अपने इस बयान से पहले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राजस्थान में पार्टी की होने वाली 'परिवर्तन यात्राओं' का जायजा लिया, जो अगले महीने से पूरे 23 दिनों तक राजस्थान के हर जिले और क्षेत्र से होकर गुजरेगी और गहलोत सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करने का प्रयास करेगी।

सूब की गहलोत सरकार के लगातार हमलावर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद जोशी ने इससे पूर्व बीते गुरुवार को कांग्रेस की गहलोत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए उसे ''सबसे भ्रष्ट'' करार दिया था।

गुरुवार को दिल्ली से उदयपुर पहुंच प्रह्लाद जोशी ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, "अशोक गहलोत सरकार प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा की गारटी देने में विफल रही है और उसी का नतीजा है कि राज्य की महिलाओं पर बलात्कार और अन्य हिंसक अत्याचार की हालिया घटनाओं में इजाफा हुआ है।"

वहीं अगर भाजपा की परिवर्तन यात्रा की बात करें तो भाजपा सूत्रों ने बताया कि सूबे में भाजपा की यह यात्रा 2, 3, 4 और 5 सितंबर को शुरू होने की संभावना है और इसका समापन 25 सितंबर को जयपुर में होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशाल सार्वजनिक संबोधन को संबोधित करेंगे और अगले विधानसभा चुनाव में लोगों को भाजपा की सरकार बनवाने की अपील करेंगे।

टॅग्स :Prahlad JoshiRajasthanकांग्रेसअशोक गहलोतनरेंद्र मोदीजयपुरउदयपुरJodhpurudaipur-ac
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट