लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: दलित लड़कियों द्वारा मिड डे मील परोसने पर हुआ हंगामा, बच्चों को खाने से रोक कर फेंकवाया गया खाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2022 14:24 IST

पुलिस ने आरोपी रसोइए के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और कहा है कि अगर मामला सही साबित हुआ तो रसोइए के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के उदयपुर में दलित छात्राओं के खाना परोसने पर विवाद हुआ है। बताया जा रहा है कि दलित छात्राओं द्वारा खाना परोसने पर रसोइए ने खाना फेंकवा दिया था।मामले की जब शिकायत की गई तो रसोइए के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

जयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के रसोइयों को दो दलित छात्राओं के साथ कथित रूप से भेदभाव करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है। 

क्या है पूरा मामला

बारोड़ी क्षेत्र के एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में दलित छात्राओं ने शुक्रवार को लाला राम गुर्जर द्वारा पकाया गया मध्याह्न भोजन छात्रों को परोसा था। पुलिस ने बताया कि लालाराम ने इस पर आपत्ति जताई और भोजन कर रहे छात्रों से कहा कि वे इसे फेंक दें क्योंकि यह दलित छात्राओं ने परोसा है। छात्रों ने उसके कहने पर भोजन फेंक दिया। 

छात्राओं ने इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया, जिसके बाद वे अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ स्कूल पहुंचीं और रसोइए के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस ने कहा, ‘‘अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गोगुंदा थाने में रसोइए के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’ पुलिस के अनुसार, ‘‘मामला सही पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की गई। छात्रों ने इसल‍िए खाना फेंक दिया क्योंकि दलित छात्राओं ने इसे परोसा था।’’ 

आखिर दलित छात्राओं ने क्यों परोसा खाना

मामले में बोलते हुए पुलिस ने कहा कि रसोइया अपनी पसंद वाले उच्‍च जाति के छात्रों से खाना परोसवाया करता था। लेकिन सही से खाना नहीं परोसे जाने की शिकायत मिलने पर एक शिक्षक ने इन दलित छात्राओं को खाना परोसने को कहा था। 

ऐसे में शिक्षक की बात को मान कर इन छात्राओं ने खाना परोसा था, जो रसोइए को सही नहीं लगा था और उसने खाना फेंकवा दिया था। 

टॅग्स :क्राइमराजस्थानक्राइम न्यूज हिंदीPoliceUdaipur Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप