लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Transfer: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का तबादला, आखिर क्या है वजह, राजस्थान सरकार में हलचल तेज, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2024 21:55 IST

Rajasthan Transfer: राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में राकेश कुमार शर्मा को भाषा एवं पुस्तकालय विभाग का निदेशक, सुरेश चंद को राजस्थान आवासन मंडल का सचिव, अवधेश सिंह को नागरिक उड्डयन विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देRajasthan Transfer: 386 आरएएस अधिकारियों का तबादला/ पदस्थापन के आदेश जारी किये। Rajasthan Transfer: 20 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।Rajasthan Transfer: राजनीतिक व प्रशासनिक हलकों में लंबे समय से तबादलों की सूची को लेकर अटकलें थीं।

Rajasthan Transfer: राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 350 से अधिक अधिकारियों का तबादला या पदस्थापन की सूची जारी की। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को 386 आरएएस अधिकारियों का तबादला/ पदस्थापन के आदेश जारी किये। सूची में शामिल राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में राकेश कुमार शर्मा को भाषा एवं पुस्तकालय विभाग का निदेशक, सुरेश चंद को राजस्थान आवासन मंडल का सचिव, अवधेश सिंह को नागरिक उड्डयन विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।

इससे पूर्व राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार देर रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 108 अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की थी। राजस्थान सरकार ने अपने प्रशासनिक ढांचे में बहुप्रतीक्षित फेरबदल की शुरुआत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 108 अधिकारियों के फेरबदल से की है।

इसके तहत जहां 96 अधिकारियों का तबादला किया गया है, वहीं 10 अधिकारियों को पदभार दिया गया है तो 20 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य के राजनीतिक व प्रशासनिक हलकों में लंबे समय से तबादलों की सूची को लेकर अटकलें थीं। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने बृहस्पतिवार देर रात इस बारे में आदेश जारी किया।

इस प्रशासनिक फेरबदल में जयपुर समेत 13 जिलों के कलेक्टरों के अलावा जयपुर और बांसवाड़ा के संभागीय आयुक्तों का भी तबादला किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह का तबादला राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) के अध्यक्ष पद पर किया गया है।

आईएएस अधिकारी श्रेया गुहा को अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) से अतिरिक्त मुख्य सचिव (ग्रामीण विकास) पद पर नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) विभाग अखिल अरोड़ा और गृह विभाग के प्रमुख सचिव आनंद कुमार को इस सूची में नहीं बदला है। अरोड़ा कांग्रेस शासन में भी वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव थे। कुमार 2022 से इसी विभाग में हैं।

तबादला आदेश के अनुसार, आईएएस अधिकारी भास्कर सावंत जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव होंगे। समित शर्मा को पशुपालन विभाग में शासन सचिव पद पर भेजा गया है। वैभव गालरिया को कृषि विभाग के प्रमुख सचिव से नगरीय विकास विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।

टी रविकांत को नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव से खान एवं पेट्रोलियम विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। भानु प्रकाश एटूरू को बिजली कंपनियों (डिस्कॉम्स) के अध्यक्ष पद से हटाकर जनजाति विकास विभाग (टीएडी) के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। एटूरू की जगह अब आरती डोगरा डिस्कॉम्स की अध्यक्ष होंगी।

नयी सूची में बांसवाड़ा के संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन को खेल विभाग में प्रशासनिक सचिव बनाया गया है। आरुषि अजय मलिक की जगह रश्मि गुप्ता को जयपुर संभागीय आयुक्त बनाया गया है। वहीं, जयपुर के जिला कलेक्टर बनाए गए डॉ. जितेंद्र सोनी को दूदू और जयपुर ग्रामीण कलेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।

जिन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें गायत्री राठौड़, अश्विनी भगत, राजेश यादव, हेमंत गेरा के नाम भी शामिल हैं। सरकार ने झुंझुनू, जालौर, चुरू, अजमेर सहित कई जिलों में नए जिला कलेक्टर नियुक्त किए हैं। राज्य सरकार ने पदस्थापन की प्रतीक्षा सूची में शामिल 10 आईएएस अधिकारियों को उद्योग विभाग में विशेष अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि यह विभाग नौ से 11 दिसंबर तक होने वाले ‘राइजिंग राजस्थान’ निवेशक सम्मेलन की तैयारी में जुटा है।

टॅग्स :राजस्थानभजनलाल शर्माRajasthan Council of Ministers
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम