लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: ‘द कश्मीर फाइल्स’ की आलोचना करने पर दबंगों ने दलित युवक से मंदिर में रगड़वाई नाक, मारपीट की

By विशाल कुमार | Updated: March 23, 2022 12:40 IST

आरोप है कि सोशल मीडिया पर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की आलोचना संबंधी अपनी एक टिप्पणी के जवाब में पीड़ित युवक राजेश कुमार मेघवाल ने हिंदू देवताओं के लिए कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी लिखी थी, जिससे नाराज कुछ लोगों ने उससे मारपीट की और उसे मंदिर में नाक रगड़ने को मजबूर किया तथा माफी मांगने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित युवक राजेश कुमार मेघवाल ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की आलोचना की थी।कुछ लोगों ने मंदिर में कथित रूप से नाक रगड़ने को मजबूर किया तथा उससे मारपीट भी की।घटना मंगलवार को बहरोड़ थाना क्षेत्र की है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

जयपुर: सोशल मीडिया पर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की आलोचना करने पर राजस्थान के अलवर जिले में एक दलित युवक को कुछ लोगों ने मंदिर में कथित रूप से नाक रगड़ने को मजबूर किया तथा उससे मारपीट भी की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक राजेश कुमार मेघवाल एक निजी बैंक में काम करता है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की आलोचना संबंधी अपनी एक टिप्पणी के जवाब में उसने हिंदू देवताओं के लिए कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी लिखी थी, जिससे नाराज कुछ लोगों ने उससे मारपीट की और उसे मंदिर में नाक रगड़ने को मजबूर किया तथा माफी मांगने को कहा।

घटना मंगलवार को बहरोड़ थाना क्षेत्र की है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बहरोड़ के क्षेत्राधिकारी (सीओ) आनंद कुमार ने बताया कि राजेश कुमार ने दो-तीन दिन पहले फेसबुक पर फिल्म की आलोचना की थी।

उसने फिल्म के खिलाफ एक पोस्ट लिखी जिस पर कई लोगों ने आलोचनात्मक टिप्पणियां कीं। अपने पोस्ट में युवक ने सवाल किया, ‘‘क्या अत्याचार सिर्फ पंडितों के साथ हुआ है, दलितों के साथ नहीं। गरीबों पर रोज अत्याचार हो रहे हैं और उनकी सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है।’’

मेघवाल के इस पोस्ट के जवाब में कुछ लोगों ने ‘जय श्री राम’ और ‘जय श्री कृष्ण’ लिखा। इन टिप्पणियों पर उसने कथित तौर देवताओं के लिए कुछ अपमानजनक टिप्पणियां कीं। 

हालांकि, उसने बाद में राम और कृष्ण पर टिप्पणी करने के लिए सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी। लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने उसे एक मंदिर में माफी मांगने के लिए मजबूर किया। उसे मंगलवार को मंदिर ले जाया गया, जहां मेघवाल ने माफी मांगी। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे मंदिर में नाक रगड़ने के लिए मजबूर किया।’’ उन्होंने बताया कि बहरोड़ थाने में बीती रात 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है और उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है।

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सराजस्थानदलित विरोधPoliceअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार