लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की राशि बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये की गई

By भाषा | Updated: August 17, 2021 20:22 IST

Open in App

राजस्थान सरकार ने कोरोना महामारी की परिस्थिति के मद्देनजर विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिये प्रति विधायक राशि ढाई करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रूपये कर दी है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के शासन सचिव के.के. पाठक ने यह जानकारी दी। पाठक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में इस राशि में से 25 लाख रूपये कर्फ्यू, लॉकडाउन या जनअनुशासन पखवाड़े के कारण प्रभावित गरीब, निराश्रित, असहाय व दिहाड़ी मजदूर जैसे लोगों पर सामाजिक एवं खाद्य सुरक्षा के लिए खाद्य सामग्री और जीवन यापन पर खर्च किए जा सकेंगे । पाठक ने बताया कि कोरोना से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर विधायक की अनुसंशा पर विधानसभा क्षेत्र में न्यूनतम 1.75 करोड़ रूपये चिकित्सा बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना के लिए उपयोग में ली जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इसमें से अप्रयुक्त राशि का उपयोग अन्य विकास कार्यों पर किया जा सकेगा। शेष तीन करोड़ रूपये अन्य विकास कार्यों पर खर्च किा जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश: MLA गोलू शुक्ला की बस ने मारी बाइक को टक्कर, गुस्साई भीड़ ने लगाई आग

भारतबिहार विधान परिषद के सदस्य भी अब कहे जाएंगे विधायक, भारत सरकार के स्तर पर लिया गया निर्णय

भारतUttar Pradesh: विधायक को मिलते हैं 1.95 लाख रुपए प्रतिमाह?, अब यूपी में भी बढ़ेगी विधायकों की सैलरी और पेंशन!

भारतदिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने वर्ष 2025-26 के लिए 14 विधायकों को MCD में मनोनीत किया, पूरी सूची यहां

भारतRajasthan Politics: विधानसभा में धरने पर बैठे कांग्रेस MLA, सदन में ही गुजारी सारी रात

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार