लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: किसान कल्याण शुल्क के विरोध में 247 मंडियों में हड़ताल, एक हफ्ते में 10,500 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित

By धीरेंद्र जैन | Updated: May 14, 2020 06:22 IST

राज्य की मंडियों में व्यापारी नहीं होने के कारण रोजाना 1500 करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान हो रहा है। राज्य को भी प्रतिदिन मंडी सेस और जीएसटी का लगभग 50 करोड़ का नुकसान हो रहा है। गत एक सप्ताह से जारी हड़ताल के कारण 10,500 करोड़ के टर्नओवर, 210 करोड़ के मुनाफे और लगभग 350 करोड़ के राजस्व का अब तक नुकसान हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान खाद्य पदार्थ संघ के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने कहा कि सरकार प्रदेश की इन 247 मंडियों की अब तक कोई सुध नहीं ले रही है।यदि सरकार ने तत्परता नहीं दिखाई तो किराना स्टोर की दुकानों पर स्टाॅक खत्म होते ही आम जन को जरूरी चीजों की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और रसोई में राशन की किल्लत आ सकती है।

प्रदेश भर की कृषि उपज मंडियों में यह नई फसल आने का समय होने से कारोबार अधिक होता है लेकिन कोरोना महामारी के साथ ही राज्य सरकार द्वारा किसान कल्याण शुल्क लगाये जाने के विरोध में जारी हड़ताल की दोहरी मार से एक सप्ताह में ही प्रदेश की 247 मंडियों में 10,500 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हो चुका है।

राजस्थान खाद्य पदार्थ संघ के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने कहा कि सरकार प्रदेश की इन 247 मंडियों की अब तक कोई सुध नहीं ले रही है। यदि सरकार ने तत्परता नहीं दिखाई तो किराना स्टोर की दुकानों पर स्टाॅक खत्म होते ही आम जन को जरूरी चीजों की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और रसोई में राशन की किल्लत आ सकती है। संघ लगातार प्रदेश सरकार ने किसान कल्याण शुल्क को वापस लेने की मांग कर रहा है।

राज्य की मंडियों में व्यापारी नहीं होने के कारण रोजाना 1500 करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान हो रहा है। राज्य को भी प्रतिदिन मंडी सेस और जीएसटी का लगभग 50 करोड़ का नुकसान हो रहा है। गत एक सप्ताह से जारी हड़ताल के कारण 10,500 करोड़ के टर्नओवर, 210 करोड़ के मुनाफे और लगभग 350 करोड़ के राजस्व का अब तक नुकसान हो चुका है। खाद्य पदार्थ संघ ने पत्र लिखकर एसीएस वित्त और मुख्यमंत्री से इस समस्या के समाधान के लिए वार्ता करने का समय मांगा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाराजस्थानराजस्थान में कोरोनाअशोक गहलोतलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए