लाइव न्यूज़ :

राजस्थान राज्य वित्त आयोग में 14 पदों के सृजन को मंजूरी

By भाषा | Updated: March 1, 2021 18:26 IST

Open in App

जयपुर, एक मार्च राजस्थान सरकार ने राज्य वित्त आयोग में 14 विभिन्न पदों के सृजन तथा कार्यालय संचालन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

इसके तहत राज्य वित्त आयोग में विशेषाधिकारी/सदस्य सचिव (सेवानिवृत्त आईएएस), उप सचिव (राजस्थान लेखा सेवा), उप निदेशक (सांख्यिकी), निजी सहायक, सहायक लेखाधिकारी ग्रेड-द्वितीय, सूचना सहायक तथा लिपिक ग्रेड-द्वितीय का एक-एक पद, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के दो, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तीन तथा अनुबंध आधारित कम्प्यूटर ऑपरेटर विद मशीन के दो पद सृजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने छठे राज्य वित्त आयोग में विशेषाधिकारी के पद पर सेवानिवृत्त आईएएस बन्नालाल को नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

इसके साथ ही जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में अतिरिक्त मुख्य अभियंता के दो पदों को मुख्य अभियंता तथा जल संसाधन, इंदिरा गांधी नहर, सिंचित क्षेत्र विकास एवं राज्य जल संसाधन व आयोजना विभाग में अधिशाषी अभियंता के नौ पदों को अधीक्षण अभियंता के पदों में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील