लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : रिश्वत मामले में एनएचएआई के एक्सईन सहित छह लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 5, 2020 20:22 IST

Open in App

जयपुर, पांच नवम्बर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बृहस्पतिवार को अलग अलग कार्रवाई में

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन एच ए आई) के एक्सईन सहित छह लोगों को कथित रूप से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एनएचएआई के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) व तकनीकी अधिकारी को बीकानेर में पेट्रोल पंप के लिये एनओसी जारी करने के एवज में 50,000 रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि एक्सईन दानसिंह व तकनीकी अधिकारी सीताराम वर्मा ने परिवादी से बीकानेर में पेट्रोल पंप के लिये एनओसी जारी करने के लिये रिश्वत मांगी थी।

उन्होंने बताया कि एक अन्य कार्रवाई में ब्यूरो की टीम ने करौली जिले के मंडरायल के हेड कांस्टेबल श्रीकृष्ण को परिवादी द्वारा दर्ज मामले पर कार्रवाई करने के लिये 15000 रूपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

वहीं ब्यूरो के एक दल ने चूरू के परिवार अदालत के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को परिवादी से उसके पति के खिलाफ वसूली वारंट जारी करने की एवज में 40,000 रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि जयपुर में एक अन्य कार्रवाई में ब्यूरो के दल ने केंद्रीय माल व सेवा कर (सीजीएसटी) के अधीक्षक आरोपी रामस्वरूप और निरीक्षक सुनील को परिवादी से एक मामले में 40,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए