लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Scorching Heat Alert: तप रहा समूचा राजस्थान, दो दिन 'रेड अलर्ट' जारी, चुरू में 50.5 डिग्री सेल्सियस, जानें अन्य शहर का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2024 13:41 IST

Rajasthan Scorching Heat Alert: एक जून से लू से राहत मिलेगी और अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देRajasthan Scorching Heat Alert: आगामी 48 घंटों के लिए भीषण लू के लिए 'रेड' व 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।Rajasthan Scorching Heat Alert: 31 मई से लू की तीव्रता व क्षेत्र में कमी होने की संभावना है। Rajasthan Scorching Heat Alert: मौसम विभाग ने अगले दो दिन तेज लू चलने का 'रेड अलर्ट' जारी किया है।

Rajasthan Scorching Heat Alert: लगभग समूचा राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है और मौसम विभाग ने अगले दो दिन तेज लू चलने का 'रेड अलर्ट' जारी किया है। हालांकि उसके बाद अधिकतम तापमान में कुछ कमी आएगी। राजस्थान में मंगलवार को अधिकतम तापमान चुरू में 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकतर हिस्से भीषण लू की चपेट में हैं। इसके अनुसार राज्य के कुछ भागों में आगामी 48 घंटों के लिए भीषण लू के लिए 'रेड' व 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।

हालांकि 31 मई से लू की तीव्रता व क्षेत्र में कमी होने की संभावना है। इसके अनुसार 31 मई से दो जून तक जयपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी बारिश की संभावना है। राज्य में एक जून से लू से राहत मिलेगी और अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे आएगा।

दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब

दिल्ली में भीषण गर्मी जारी है और राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने मौसम पूर्वानुमान की चेतावनी में कहा कि दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी।

सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 43 फीसदी था| शहर के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार करने की संभावना है| मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में बहुत तेज़ गर्मी देखी गई और दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक लू की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने लोगों से लू के कारण ‘‘संवेदनशील लोगों के लिए अत्यधिक सावधानी’’ बरतने का आग्रह किया है। बढ़ते तापमान के कारण, हर उम्र के लोगों को गर्मी से संबंधित बीमारी होने और लू लगने की बहुत अधिक संभावना होती है। शिशुओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों वाले व्यक्तियों के लिए यह स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चिंता का विषय है। आईएमडी ने लोगों को गर्मी और निर्जलीकरण से बचने की सलाह दी है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टहीटवेवभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसमदिल्लीNCRराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप