लाइव न्यूज़ :

रामगढ़ में एक बार फिर से बीजेपी को चित्त करने के बाद क्या बोले गहलोत-पायलट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 1, 2019 05:09 IST

दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के सुखवंत सिंह को 71,083 मत मिले. वहीं बसपा उम्मीदवार जगत सिंह 24,856 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

Open in App

सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अलवर की रामगढ़ विधानसभा सीट जीत ली है. इसके साथ ही 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के पास 100 सीटों के साथ पर्याप्त बहुमत हो गई है. रामगढ़ सीट के लिए उपचुनाव सोमवार को हुआ. गुरुवार को हुई वोटों की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी शफिया जुबैर को कुल 83,311 मत मिले हैं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वदी भाजपा के सुखवंत सिंह को 12,228 मतों से पराजित किया है.

दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के सुखवंत सिंह को 71,083 मत मिले. वहीं बसपा उम्मीदवार जगत सिंह 24,856 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

निर्वाचन विभाग के अनुसार जुबैर को 44.77 प्रतिशत मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी को 38.20 प्रतिशत मत मिले. चुनाव में उतरे 20 उम्मीदवारों में से पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह के पुत्र और बसपा उम्मीदवार जगत सिंह सहित 18 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई. चुनाव में नोटा का प्रयोग करने वाले 241 मतदाताओं में एक मतपत्र का मतदाता भी शामिल है.

उल्लेखनीय है कि सात दिसंबर को राज्य की 200 में से 199 सीटों के लिए मतदान हुआ था. रामगढ़ सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव टाल दिया गया था. रामगढ़ सीट जीतने के बाद राज्य की 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के पस अब 100 सीटें हैं. जबकि भाजपा के 73, बसपा के छह, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीन, माकपा के दो, बीटीपी के दो और 13 निर्दलीय विधायक हैं.

रामगढ़ की जनता ने सही फैसला किया: गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है, ‘‘आज मुझे बहुत खुशी है कि रामगढ़ की जनता ने सही फैसला किया है, सोच-समझकर किया है. मैं रामगढ़ के मतदाताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं, आभार प्रकट करता हूं. मुझे बेहद प्रसन्नता है कि उन्होंने कांग्रेस को आशीर्वाद दिया है. यह फैसला ऐसे वक्त किया है, जब एक मैसेज देने की आवश्यकता थी.’’

लोगों के विश्वास की जीत: पायलट

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि यह कांग्रेस में लोगों के विश्वास की जीत है. पायलट ने कहा कि राजस्थान की जनता ने एक बार फिर से कांग्रेस पर विश्वास जताया है. सरकार की गठन के बाद यह पहला चुनाव था. परिणाम से स्पष्ट है कि भाजपा ने अपना जनाधार खो दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनावों में समुदायों, धर्मो और मतों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश की, लेकिन वह विफल रही. 

विकास और सांप्रदायिक सौहार्द पर वोट मांगा था: शफिया

 नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक शफिया जुबैर ने कहा कि उन्होंने विकास और सांप्रदायिक सौहार्द के एजेंडे पर वोट मांगा था और इसी कारण उन्हें जीत मिली. अलवर की पूर्व जिला प्रमुख शफिया ने कहा कि यह चुनाव विकास पर आधारित था. लोग विकास चाहते हैं और वह जानते हैं कि कांग्रेस को वोट देकर ही क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया जा सकता है.

 

टॅग्स :राजस्थान उपचुनावअशोक गहलोतसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभाजपा और NDA तमिलनाडु में कभी कामयाब नहीं होंगे, सचिन पायलट

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः भूपेश बघेल, डीके शिवकुमार, बंधु तिर्की को असम और सचिन पायलट, केजे जॉर्ज, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार को केरल की जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

भारतछत्तीसगढ़ कांग्रेसः 2028 की तैयारी, सचिन पायलट ने बदले मिजाज?, 41 जिला कांग्रेस कमेटियों में अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए पूरी सूची

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos