लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: जालोर में पुजारी पर दलित दूल्हा-दुल्हन को मंदिर में घुसने से रोकने का आरोप, दूर से ही नारियल चढ़ाने को कहा

By विनीत कुमार | Updated: April 24, 2022 11:39 IST

राजस्थान के जालोर में दलित समुदाय के लोगों को मदिर में प्रवेश करने से पुजारी ने रोक दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App

जालोर: राजस्थान के जालोर में दलित समुदाय के लोगों को मंदिर में प्रवेश से रोकने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दलित समुदाय के एक नवविवाहित जोड़ा मंदिर में प्रवेश कर पूजा-पाठ करना चाहता था। उनके साथ कुछ और लोग भी थे। हालांकि इन्हें मंदिर के बाहर रोक दिया गया। साथ ही अपमानित भी किया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

हिंदुस्तान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार जालोर के आहोर तहसील के साडन गांव से ऊकाराम राठौड की बारात नीलकंठ गांव के हुकमाराम मेघवाल के घर आई थी। यहां ऊकाराम की शादी संतु के साथ हुई। शादी के अगले ही दिन नवविवाहित जोड़ा नारियल चढ़ाने के लिए गांव के नीलकंठ महादेव मंदिर गया था। साथ ही कुछ रिश्तेदार भी मंदिर गए थे। रिपोर्ट के अनुसार नवविवाहित जोड़ा मंदिर पहुंचा और तो मंदिर के पुजारी ने उन्हें बाहर ही रोक दिया और दूर से ही नारियल चढ़ाने को कहा। 

पुजारी से हुई कहासुनी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायररल

मंदिर के बाहर पुजारी से कहासुनी और बहस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष के अनुसार पुजारी ने कहा कि उनके समुदाय के लोग मंदिर में पैर नहीं रख सकते, इसलिए वे दूर से नारियल चढ़ा कर चले जाएं। वर-वधु के साथ आए कुछ युवक भी वीडियो में बहस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही पीड़ित पक्ष से असभ्य भाषा में गाली गलौच भी करने का आरोप है।

ये बात भी सामने आई है कि मामला बढ़ने के दौरान मंदिर के पास खड़े कुछ लोग भी वहां पहुंचे और वर-वधु के साथ आए दूसरे लोगों को गांव के नियम को मानने का कहा। इनसे कहा गया कि जब मंदिर में इनका प्रवेश निषेध है, तो वे जिद क्यों कर रहे है। 

मामले में वधु पक्ष के ताराराम मेघवाल ने थाना भाद्राजुन पर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार