लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू, आज शाम होगा CM के नाम का ऐलान

By भाषा | Updated: December 13, 2018 13:50 IST

अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने आवास पर पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की और कहा कि मुख्यमंत्रियों के चयन के संदर्भ में जल्द घोषणा की जाएगी।

Open in App

राजस्थान में नई सरकार के शपथग्रहण के लिए राजभवन में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने भी बृहस्पतिवार को यहां राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात की।राजभवन के आसपास की सड़कों तथा दीवारों पर रंगरोगन का काम कल शाम से ही चल रहा है। बड़ी संख्या में सफाई और अन्य कर्मचारी काम पर लगे हैं। राजभवन के सूत्रों के अनुसार, निर्वाचन विभाग के अधिकारी आज यहां राज्यपाल सिंह से मिले और हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनाव के परिणाम की जानकारी उन्हें दी। 

गौरतलब है कि अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने आवास पर पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की और कहा कि मुख्यमंत्रियों के चयन के संदर्भ में जल्द घोषणा की जाएगी। गांधी ने राजस्थान के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए केसी वेणुगोपाल और मध्य प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए एके एंटनी के साथ बैठक की। इस दौरान राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे और मध्य प्रदेश के पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया भी मौजूद थे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कहा, 'आप जल्द ही मुख्यमंत्रियों को देखेंगे। हम विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य की राय ले रहे हैं।' इस बीच, राजस्थान और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। दोनों राज्यों में मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला गांधी को लेना है। 

कांग्रेस अध्यक्ष मुख्यमंत्री पद के दावेदारों- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता टी एस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू और चरणदास महंत से भी मुलाकात कर सकते हैं।सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष की बहन प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी के आवास पर मुख्यमंत्रियों के चयन से जुड़ी बैठक में शामिल रहीं।

उल्लेखनीय है कि 15वीं विधानसभा के लिये सात दिसम्बर को हुए मतदान में कांग्रेस ने 99 सीटें और भाजपा ने 73 सीटें जीती। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने कल रात राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। 

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावअशोक गहलोतसचिन पायलटराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए