लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थानः पीएम मोदी की सुरक्षा का ऐसा प्लान, अमरूद के बाग उतारा जाएगा हेलीकॉप्टर!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 4, 2018 03:21 IST

प्रधानमंत्री जयपुर में सात जुलाई को केन्द्र और राज्य की योजनाओं से लाभार्थियों से संवाद करेंगे।

Open in App

जयपुर, 4 जुलाई (रिपोर्ट- धीरेन्द्र जैन): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सात जुलाई को जयपुर दौरे के दौरान सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है। मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट से अमरूदों के बाग सभा स्थल तक प्रधानमंत्री को हैलीकाप्टर के जरिये लाया जा सकता है। इस संबंध में प्लान बनाया जा रहा है कि जयपुर एयरपोर्ट पर जब प्रधानमंत्री का विमान लेंड करें, तो वहां से ही सेना के हेलीकॉप्टर में प्रधानमंत्री को सवाई मानसिंह स्टेडियम तक लेकर आया जाये।

यहां से सीधे वह अमरूदों के बाद में होने वाली सभा में शामिल हो। हालांकि स्टेडियम में हैलीकॉप्टर को उतारने को लेकर पूर्व में आई हाईकोर्ट की रुलिंग बाधा बन सकती है। यही कारण है कि इस प्लान पर अब तक मुहर नहीं लग पाई है। बताया जा रहा है कि चार जुलाई को प्रधानमंत्री कार्यालय से नरेन्द्र मोदी कार्ड टाइम-टू-टाइम टेबल जारी किया जायेगा। सुरक्षा के मद्देनजर इसमें इस प्लान के अनुसार व्यवस्था की जा सकती है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री जयपुर में सात जुलाई को केन्द्र और राज्य की योजनाओं से लाभार्थियों से संवाद करेंगे। साथ ही राजधानी जयपुर के अमरूदों के बाग में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मोदी के जयपुर दौरे को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। विभाग की ओर से 6 जुलाई को फुल ड्रेस रिहर्सल किया जायेगा।

मेरे प्रति घृणा विपक्षी दलों को बांधे रखने की एक मात्र वजह: पीएम मोदी

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रोटोकॉल के हिसाब से मोदी के दौरे की तैयारियां पूरी कर जानकारी एसपीजी को दे दी गई है। वहीं जिलों से आ रहे लाभार्थियों के लिये विशेष इंतजाम करने के निर्देष कलेक्टरों को दिये जा चुके हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री के स्तर पर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 6 जुलाई को सामान्य प्रशासन विभाग, जयपुर जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नर के अधिकारी मिलकर तैयारियों के लिहाज से फुल ड्रेस रिहर्सल कर सकते हैं जिससे यह पता चल जाए कि कहीं कोई कमी तो नहीं रह गई है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील