लाइव न्यूज़ :

राजस्थान पंचायत चुनाव: तीसरे चरण का मतदान 29 जनवरी को, सरपंची के लिए 10865 उम्मीदवार मैदान में

By भाषा | Updated: January 28, 2020 13:21 IST

राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी के अनुसार तीसरे चरण के लिए प्रदेश भर में 17 सरपंच और 6,953 पंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि तीसरे चरण में 24 जिलों की 49 ग्राम पंचायतों में 29 जनवरी को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान करवाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस चरण में प्रदेश के 24 जिलों में 17 सरपंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इस तरह तीसरे चरण में सरपंच पद के लिए कुल 10,865 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे।

राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 29 जनवरी को होगा। इस चरण में सरपंच के पद के लिए 10,865 और पंच के पद के लिए 28,223 उम्मीदवार मैदान में हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी के अनुसार तीसरे चरण के लिए प्रदेश भर में 17 सरपंच और 6,953 पंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि तीसरे चरण में 24 जिलों की 49 ग्राम पंचायतों में 29 जनवरी को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान करवाया जाएगा।

अधिकारी के अनुसार 49 पंचायत समितियों की 1700 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए 17,620 उम्मीदवारों ने 17 हजार 713 नामांकन पत्र दाखिल किए जिनमें से 16,910 नामांकन वैध पाए गए जबकि 6,028 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए।

इस चरण में प्रदेश के 24 जिलों में 17 सरपंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इस तरह तीसरे चरण में सरपंच पद के लिए कुल 10,865 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। इसी तरह पंच पद के लिए 24 जिलों के 1700 ग्राम पंचायतों के 17,516 वार्ड में 28,223 उम्मीदवार मैदान में हैं। गौरतलब है कि इसस 17 और 22 को पहले दो चरण में क्रमश: 81.51 प्रतिशत और 82.78 प्रतिशत मतदान हुआ।

टॅग्स :राजस्थानचुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअशोक गहलोतवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब