लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः निरंजन आर्य ने कार्यभार संभाला, मुख्य सचिव बनने वाले अनुसूचित वर्ग के प्रथम आईएएस अधिकारी

By धीरेंद्र जैन | Updated: November 2, 2020 22:02 IST

निरंजन आर्य इससे पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) प्रमुख शासन सचिव वित्त, आबकारी एवं कराधान, आयुक्त विभागीय जॉच ,सचिव मुख्यमंत्री, रजिस्ट्रार कॉपरेटिव विभाग आयुक्त परिवहन विभाग, सभागीय आयुक्त जयपुर व भरतपुर, जिला कलक्टर जैसलमेर, नागौर, अजमेर एवं कोटा के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है।

Open in App
ठळक मुद्देअरुण कुमार जोशी सहित अन्य सचिवालय सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।योजनाओं का बेहतरीन तरीके से क्रियान्वयन कर प्रदेश के हर जरूरतमंद व्यक्ति को लाभान्वित करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। प्रदेश में चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं विकास कि सभी योजनाओं में तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा।

जयपुरः भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी निरन्जन कुमार आर्य ने आज राजस्थान के मुख्य सचिव के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। निरंजन कुमार आर्य मुख्य सचिव के पद पर पहुंचने वाले प्रदेश के अनुसूचित वर्ग के प्रथम आईएएस अधिकारी है।

 

इस अवसर पर नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव भास्कर ए सांवत, शासन सचिव, श्रम रोजगार, कौशल एवं उधमिता विभाग डॉ. नीरज के पवन, विशिष्ट शासन सचिव  पशुपालन, मत्स्य एवं गोपालन विभाग डॉ. आरुषि मलिक, जयपुर सभागीय आयुक्त सोमनाथ मिश्रा, मुख्य सचिव कार्यालय के सयुक्त सचिव मुकेश शर्मा, सयुक्त निदेशक (जनसम्पर्क विभाग) अरुण कुमार जोशी सहित अन्य सचिवालय सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

निरंजन आर्य इससे पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) प्रमुख शासन सचिव वित्त, आबकारी एवं कराधान, आयुक्त विभागीय जॉच ,सचिव मुख्यमंत्री, रजिस्ट्रार कॉपरेटिव विभाग आयुक्त परिवहन विभाग, सभागीय आयुक्त जयपुर व भरतपुर, जिला कलक्टर जैसलमेर, नागौर, अजमेर एवं कोटा के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है।

मुख्य सचिव ने कार्यभार ग्रहण के पश्चात्  कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश के विकास के लिए चलाए जा रहे निर्धारित कार्यक्रम व योजनाओं का बेहतरीन तरीके से क्रियान्वयन कर प्रदेश के हर जरूरतमंद व्यक्ति को लाभान्वित करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं विकास कि सभी योजनाओं में तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़ें कार्यो का समय पर निस्तारण कर राहत पहुंचाना ही राज्य सरकार का लक्ष्य हैं।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतजयपुरराजस्थान समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर