लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 21 आईएएस अधिकारियों के तबादले, निरंजन आर्य बनाए गए नए मुख्य सचिव, राजीव स्वरूप को एक्सटेंशन नहीं

By भाषा | Updated: November 1, 2020 12:45 IST

1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निरंजन आर्य को राजस्थान का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इस बारे में शनिवार देर रात आदेश जारी किए गए। देर रात 21 आईएएस अधिकारियों के तबादले भी किए गए।

Open in App
ठळक मुद्दे1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निरंजन आर्य बने राजस्थान के नए मुख्य सचिवआर्य राज्य में अनुसूचित जाति वर्ग से इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाले पहले आईएएस अधिकारी हैं

जयपुर:राजस्थान सरकार ने 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निरंजन आर्य को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। आर्य, राजीव स्वरूप की जगह लेंगे जो केवल चार महीने तक मुख्य सचिव रहे।

स्वरूप को केंद्र से अपने सेवा विस्तार का इंतजार था और शनिवार को इस बारे में अटकलें जारी रहीं कि उन्हें सेवा विस्तार मिल जाएगा। हालांकि देर रात राज्य सरकार ने उन्हें पदमुक्त करते हुए आर्य को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया।

राज्य के कार्मिक विभाग ने देर रात 21 आईएएस अधिकारियों के तबादले या उनके पदनाम में बदलाव का एक आदेश जारी किया। इसमें आर्य को मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने की घोषणा भी शामिल है।

आर्य राज्य में आईएएस अधिकारियों की वरिष्ठता सूची में 11वें स्थान पर हैं। वह अनुसूचित जाति वर्ग से इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाले पहले आईएएस अधिकारी हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पिछली सरकार में वह गहलोत के सचिव थे। उनकी पत्नी संगीता आर्य 2013 में सोजत से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं।

संगीता आर्य को हाल ही में राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं तबादला सूची में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीनू गुप्ता को राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल का अध्यक्ष, सुबोध अग्रवाल को अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड का अध्यक्ष, राजेश्वर सिंह को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम का अध्यक्ष तथा अखिल अरोड़ा को प्रमुख सचिव वित्त बनाया गया है।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण