लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कल से नाइट कर्फ्यू खत्म, कोविड पाबंदियों में दी गई ढील, धार्मिक स्थल खोले जाने सहित शादियों में 250 लोगों के शामिल होने की छूट

By अनिल शर्मा | Updated: February 4, 2022 15:26 IST

राजस्थान के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सार्वजनिक, सामाजिक, राजनीतिक या अन्य कार्यक्रमों में अधिकतम 250 लोग शामिल हो सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनए आदेश के मुताबिक सार्वजनिक कार्यक्रमों में 250 लोग शामिल हो सकेंगेप्रदेश में धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमित दे दी गई है

जयपुरः कोविड मामलों में कमी के बाद राजस्थान सरकार ने राज्य में कोरोना पाबंदियों को लेकर शुक्रवार नया आदेश जारी किया। सरकार ने एक आदेश जारी कर बताया कि राज्य में लागू रात्रि कर्फ्यू को 5 फरवरी से खत्म कर दिया जाएगा। आदेश के मुताबिक, शादी समारोह समेत किसी भी सार्वजनिक समारोह में अधिकतम 250 लोग शामिल हो सकेंगे। वहीं, राज्य में सभी धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं या दर्शनार्थियों के लिए खोले जाने की अनुमति दी गई है।

राजस्थान के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सार्वजनिक, सामाजिक, राजनीतिक या अन्य कार्यक्रमों में अधिकतम 250 लोग शामिल हो सकेंगे। लेकिन इसकी जानकारी भी www.covidinfo.rajasthan.gov.in या 181 पर देनी होगी। वहीं विवाह समारोह में बैंड-बाजा वालों को 250 की संख्या से अलग रखा गया है। पहले ये संख्या 100 थी।

हालांकि आदेश में कोविड नियमों के पालन सुनिश्चित पर जोर दिया गया है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग, डबल डोज वैक्सिनेशन, मास्क, सेनेटाइजेशन जैसी चीजों का विशेष ध्यान रखे जाने पर जोर दिया गया है। वहीं पूजा स्थलों पर फूल-माला, चादर के साथ अन्य पूजा सामग्री ले जाने की भी इजाजत दे दी गई है।

प्रतिदिन रात्रि 11 बजे से प्रात: 5 बजे तक लगाया गया कर्फ्यू समाप्त कर दिया गया है। राजस्थान में गुरुवार को संक्रमण के 8073 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 22 मरीजों मौत हो गई। राज्य में 59,513 मरीज उपचाराधीन हैं।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाअशोक गहलोतकोरोना वायरसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"