लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः नागौर में प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले, अगले माह होने वाला था विवाह

By धीरेंद्र जैन | Updated: November 4, 2020 21:25 IST

पुलिस ने बताया कि आज सवेरे लगभग सात साढे़ सात बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि ढाका की ढाणी की तरफ जाने वाले रास्ते के पास में ही एक खेत में बबूल के पेड़ से युवक-युवती के शव लटके हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने शवों को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिये गये।घटना स्थल से युवक की बाइक के अलावा दोनों के मोबाइल भी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जयपुरः राजस्थान के नागौर जिले जायल इलाके में आज सवेरे एक खेत में लगे बबूल के पेड़ पर फांसी पर झूलते प्रेमी युगल के शव पाए गए है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिये गये।

घटना स्थल से युवक की बाइक के अलावा दोनों के मोबाइल भी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आज सवेरे लगभग सात साढे़ सात बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि ढाका की ढाणी की तरफ जाने वाले रास्ते के पास में ही एक खेत में बबूल के पेड़ से युवक-युवती के शव लटके हुए हैं।

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें एक बाइक मिली जिसके नंबरों के आधार पर युवक की शिनाख्त की गई वहीं युवती की शिनाख्त ग्रामीणों ने ही कर दी थी। बाद में दोनों के परिजनों को मौके पर बुलाया गया तो युवक की शिनाख्त बड़ी खाटू थाना इलाके के सिलारिया निवासी विक्रम जाट (21) के रूप में हुई। वहीं लड़की जायल निवासी यास्मीन उर्फ लाली 19 के रूप में हुई।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवती 11वीं की छात्रा थी और उसकी सगाई हो चुकी थी व जल्द ही शादी होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी फंदे से लटके मिलने की सूचना से परिवार के सदस्य स्तब्ध हो गए। परिजनों ने बताया कि वह घर से बाहर ही नहीं निकलती थी। सुबह जब परिजनों ने उठकर देखा तो वह बिस्तर में भी नहीं थी।

इस पर उसको इधर-उधर तलाशा, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। कुछ देर बात एक ग्रामीण ने आकर बताया कि उनकी बेटी फंदे से लटके होने की सूचना दी। वहीं पुलिस के अनुसार मृतक युवक यूपी के कानपुर में मार्बल का कार्य करता था और वहीं रहता था। कोरोना के चलते लॉकडाउन के बाद से वह अपने घर पर ही था। विक्रम के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

अजमेर में हाइवे पर मिली युवती की अधजली लाश

राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में हाइवे के समीप आज सवेरे लगभग 20 वर्षीय एक युवती की अधजली लाश बरामद हुई है। जिसे कहीं और हत्या करने के बाद यहां लाकर पेट्रोल डालकर जलाया गया। युवती के बाएं हाथ पर पायल नाम लिखा हुआ है लेकिन अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी।

सूचना मिलने पर अजमेर एसी कुंवर राष्टदीप मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नसीराबाद के नेशनल हाइवे-79 के पर नसीराबाद देराठू चैराहे के निकट आज सवेरे स्थानीय लोगों को एक युवती की अधजली लाश दिखाई दी।

जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवती को आरोपी मार कर लाए और बाद में यहां जलाया गया है। युवती ने जींस पहना हुआ है। उसके एक पैर पर भी टैटू बना है। एक काला धागा भी बंधा हुआ है। बाएं हाथ पर पायल लिखा हुआ है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

पुलिस हाइवे पर लगे हुए सीसीटीवी की मदद से आरोपियों के बारे में सुराग लगाने में जुट गई है। वहीं स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की है। शिनाख्त के लिए आसपास के जिले की पुलिस को भी सूचना दी गई है। अब तक कोई ठोस सुराग पुलिस को नहीं मिला है। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी