लाइव न्यूज़ :

राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा को झटका, 36 निकायों पर कांग्रेस ने किया कब्जा, केवल 12 जीत पाई बीजेपी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 21, 2020 14:09 IST

राजस्थान : नगर निकायों में 43 नगर पालिका और 7 नगर परिषद हैं, जहां 1775 वार्ड पार्षद के लिए हाल ही में हुए चुनाव में कांग्रेस के 620, भाजपा के 548 प्रत्याशी जीते। भाजपा को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के 12 जिलों के 50 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 143 उम्मीदवारों ने 166 नामांकन पत्र दाखिल किए थे।अध्यक्ष पद के लिए मतदान 20 दिसंबर को, उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 दिसंबर को हुआ।बसपा के सात, भाकपा व माकपा के दो-दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

जयपुरः राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को झटका लगा है। चेयरपर्सन चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। कांग्रेस ने क्लीन स्वीप किया है।

राजस्थान के 12 जिलों में 50 निकायों में अध्यक्ष पद के घोषित चुनाव परिणामों में 36 निकायों में कांग्रेस उम्मीदवार, 12 निकायों में भाजपा उम्मीदवारों को अध्यक्ष पद के लिये विजयी घोषित किया गया। वहीं दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत दर्ज की है।

भारतीय जनता पार्टी को एक झटका दिया

राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 50 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में से 36 में शासन करने का अधिकार प्राप्त करके भारतीय जनता पार्टी को एक झटका दिया है। हालांकि कांग्रेस ने पंचायत चुनावों में भाजपा की तुलना में 0.28 प्रतिशत अधिक वोट हासिल किए, लेकिन वह शहरी क्षेत्रों में बहुत आगे निकल गई।

स्थानीय निकायों के चुनाव 12 जिलों में और 50 छोटे और बड़े नगर निकायों में हुए थे, जहाँ 14.32 लाख मतदाताओं ने वोट डाले थे। 28 पुरुषों और 22 महिलाओं को अध्यक्ष के रूप में चुना गया। 1775 वार्डों में से 619 में कांग्रेस जीती, 595 वार्डों में निर्दलीय और 549 वार्डों में भाजपा जीती। 

राज्य निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि पांच उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना गया और दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता। उन्होंने बताया कि राज्य के 12 जिलों के 50 निकायों के अध्यक्ष पद के लिये रविवार को 10 बजे से 2 बजे तक चुनाव करवाये गये जिसमें अध्यक्ष पद के लिये 101 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावजयपुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअशोक गहलोतवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत