लाइव न्यूज़ :

राजस्थान नगर निगम चुनावः जयपुर ग्रेटर में भाजपा को बहुमत, हेरिटेज में कांग्रेस को बढ़त, जोधपुर में दोनों ने एक-एक निगम पर किया कब्जा

By धीरेंद्र जैन | Updated: November 3, 2020 22:06 IST

जयपुर के ग्रेटर नगर निगम में भाजपा को बहुमत मिला हैं वहीं हेरिटेज नगर निगम में कांग्रेस को भाजपा पर बढ़त मिली है, लेकिन स्पष्ट बहुमत दोनों ही पार्टियों को नहीं मिला। वहीं जोधपुर के नतीजों में भाजपा और कांग्रेस को एक-एक नगर निगम में बहुमत मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस को उत्तर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है, वहीं दक्षिण में भाजपा का बोर्ड बनेगा। कोटा उत्तर नगर निगम की 70 में से 47 सीटों पर कांग्रेस आगे हैं वहीं भाजपा यहां 14 सीटों पर सीमित हो गई है।कोटा दक्षिण 80 सीटों में से दोनो ही पार्टियां 36-36 सीटों पर बढ़त बना चुकी है और यहां निर्दलीय उम्मीदवारों के हाथ में सत्ता की चाबी होगी।

जयपुरः राजस्थान के तीन बड़े शहरों जयपुर जोधपुर और कोटा में हाल ही में सम्पन्न हुए दो-दो नगर निगमों के चुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे हैं।

अब तक प्राप्त हुई नतीजों के आधार पर राजधानी जयपुर के ग्रेटर नगर निगम में भाजपा को बहुमत मिला हैं वहीं हेरिटेज नगर निगम में कांग्रेस को भाजपा पर बढ़त मिली है, लेकिन स्पष्ट बहुमत दोनों ही पार्टियों को नहीं मिला। वहीं जोधपुर के नतीजों में भाजपा और कांग्रेस को एक-एक नगर निगम में बहुमत मिला है।

जहां कांग्रेस को उत्तर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है, वहीं दक्षिण में भाजपा का बोर्ड बनेगा। वहीं कोटा के दोनों नगर निगमों में कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन किया है और कोटा उत्तर नगर निगम की 70 में से 47 सीटों पर कांग्रेस आगे हैं वहीं भाजपा यहां 14 सीटों पर सीमित हो गई है। वहीं कोटा दक्षिण 80 सीटों में से दोनो ही पार्टियां 36-36 सीटों पर बढ़त बना चुकी है और यहां निर्दलीय उम्मीदवारों के हाथ में सत्ता की चाबी होगी। जयपुर ग्रेटर व जयपुर हैरिटेज के लिए आज सवेरे 9 बजे से मतगणना जारी है।

हैरिटेज निगम में अब कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है। यहां अब तक हुई काउंटिंग में कांग्रेस 100 सीटों में से 2 सीटों पर आगे है और 45 प्रत्याशी जीत चुके हैं। जबकि भाजपा 2 सीटों पर आगे है और उसके 40 प्रत्याशी जीते हैं। उधर, ग्रेटर नगर निगम की बात करें तो यहां 150 में से भाजपा एक तरफा 88 सीटों पर बढ़त बना चुकी है वहीं कांग्रेस को 49 सीटों पर बढ़त मिली है। अब तक के नतीजों को देखते हुए भाजपा को ग्रेटर नगर निगम में बोर्ड बनना तय है वहीं हेरिटेज में दोनो पार्टियां बहुमत के आंकडे से दूर रहने पर निर्दलीयों की भूमिका अहम हो गई है। 

टॅग्स :राजस्थानराजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअशोक गहलोतवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील