लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Ministers Portfolio: राजस्थान में विभागों का बंटवारा, जानें किस मंत्री के पास कौन मंत्रालय

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 5, 2024 17:59 IST

Rajasthan Ministers Portfolio:राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा मंत्रीपरिषद के विभागों के बंटवारे के प्रस्ताव का शुक्रवार को अनुमोदन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रीपरिषद के विभागों के बंटवारे के प्रस्ताव का शुक्रवार को अनुमोदन किया।मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित विस्तार शनिवार को हुआ जब 12 कैबिनेट व 10 राज्य मंत्री बनाए गए।नवनिर्वाचित विधायक दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था।

Rajasthan Ministers Portfolio: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभागों का बंटवारा कर दिया। मुख्यमंत्री ने आबकारी और गृह विभाग अपने पास रखा है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को वित्त और दूसरे उममुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को तकनीकी और उच्च शिक्षा विभाग दिया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किरोड़ी लाल मीणा को कृषि, गजेंद्र सिंह को चिकित्सा, राज्यवर्धन राठौड़ को उद्योग, मदन दिलावर को पंचायती और कन्हैया लाल को भू-जल विभाग दिया गया है। इसके साथ ही सीएम ने जोगाराम को विधि, सुरेश सिंह रावत को जल संसाधन, अविनाश गहलोत को सामाजिक न्याय और सुमित गोदरा को उपभोक्ता मामले का मंत्री बनाया गया है।

राजस्थान में नवगठित मंत्रिपरिषद के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा शुक्रवार को कर दिया गया जिसमें गृह एवं आयोजना जैसे प्रमुख विभाग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पास रखे हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय ने मंत्रियों के विभागों के कार्यभार सौंपने की सूची जारी की।

इसके अनुसार मुख्यमंत्री शर्मा ने कार्मिक विभाग, आबकारी विभाग, गृह विभाग, आयोजना विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, सूचना व जनसंपर्क विभाग तथा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को अपने पास रखा है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को वित्त, पर्यटन, सार्वजनिक निर्माण तथा महिला व बाल विकास विभाग दिए गए हैं।

उ वहीं उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा को तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, परिवहन व सड़क सुरक्षा विभाग दिए गए हैं। इसी तरह कृषि व ग्रामीण विकास विभाग किरोड़ी लाल मीणा को, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग गजेंद्र सिंह खींवसर को, उद्योग व वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी, युवा व खेल विभाग कर्नल राज्यवर्धन सिंह को, विद्यालयी शिक्षा, पंचायती राज विभाग मदन दिलावर को दिया गया है।

इससे पहले राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा मंत्रीपरिषद के विभागों के बंटवारे के प्रस्ताव का शुक्रवार को अनुमोदन किया है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित विस्तार गत शनिवार को हुआ जब 12 कैबिनेट व 10 राज्य मंत्री बनाए गए। इनमें पांच राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। इससे पहले शर्मा ने 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ नवनिर्वाचित विधायक दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023भजनलाल शर्माBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए