लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत के मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- राजस्थान रेप में नंबर-1, ये मर्दों का प्रदेश है, क्या करें

By विनीत कुमार | Updated: March 10, 2022 09:26 IST

राजस्थान सरकार के मंत्री शांति धारीवाल ने विधानसभा में दुष्कर्म को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद मच गया है। यही नहीं, धारीवाल ने अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया।

Open in App

राजस्थान के संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल अपने एक बयान की वजह से विवादों में आ गए हैं। उन्होंने बुधवार को विधानसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि 'राज्य दुष्कर्म के मामलों में नंबर एक है क्योंकि राजस्थान मर्दों का राज्य है।'

शांति धारीवाल ने राजस्थान विधानसभा में कहा, 'बलात्कार के मामलों में हम पहले नंबर पर हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है। हम बलात्कार के मामलों में आगे क्यों हैं? राजस्थान मर्दों का राज्य रहा है।' इस बयान के दौरान शांति धारीवाल अपशब्दों का भी इस्तेमाल करते हैं। 

साथ ही कुछ विधायक उनके बयान पर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शेहजाद ने इसका एक वीडियो भी साझा किया है।

शांति धारीवाल की बलात्कार पर टिप्पणी के बाद विवाद छिड़ गया है। राजस्थान भाजपा प्रमुख सतीश पूनिया, प्रवक्ता शहजाद और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उनके बयानों की आलोचना की है।

सतीश पूनिया ने शांति धारीवाल पर महिलाओं का 'अपमान' करने और 'पुरुषों की गरिमा को कम करने' का आरोप लगाया।

सतीश पूनिया ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, 'बलात्कार और पुरुषों के नाम पर महिलाओं का अपमान करने और राज्य के रेप मामलों में नंबर एक होने को बेशर्म तरीके से मानना न केवल राज्य की महिलाओं का अपमान है, बल्कि इसने पुरुषों की गरिमा को भी कम किया है। प्रियंका गांधी जी अब आप क्या कहेंगी, आप क्या करेंगी?'

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतरेपRekha Sharma
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब