लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: मालपुरा में 4 घंटे के लिए दी गई कर्फ्यू में ढील, 31 अगस्त तक बंद रहेगा इंटरनेट, अब तक 30 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 27, 2018 17:45 IST

कांवड़ यात्रा पर पथराव और उसके बाद के घटनाक्रम से उपजे तनाव के मद्देनजर मालपुरा में चार दिन से कर्फ्यू लगा है।

Open in App

जयपुर, 27 अगस्त (भाषा) राजस्थान में टोंक जिले के मालपुरा थाना क्षेत्र में कर्फ्यू में आज चार घंटे की ढील दी गई।

कांवड़ यात्रा पर पथराव और उसके बाद के घटनाक्रम से उपजे तनाव के मद्देनजर मालपुरा में चार दिन से कर्फ्यू लगा है। पुलिस इस मामले में अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

थानाधिकारी नवनीत बिहारी व्यास ने बताया कि कर्फ्यूग्रस्त इलाके में आज ढील के दौरान कहीं कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

सुबह 10 बजे से दो बजे तक की ढील के दौरान लोगों ने आवश्यक सामान की खरीदारी की। वैसे इंटरनेट सेवाएं फिलहाल निलंबित रखी गई है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आज भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ गिरफ्तारियां भादसं की धारा 307 के तहत हुई हैं।

उल्लेखनीय है कि मालपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को कांवड़ यात्रा के दौरान पत्थरबाजी के बाद सांप्रदायिक तनाव हो गया था।

शुक्रवार को आगजनी और पत्थरबाजी की घटना के बाद कस्बे में बेमियादी कर्फ्यू लगा दिया गया।

एडीएम कैलाश चंद्र शर्मा ने मीडिया को बताया कि टोंक जिले में इंटरनेट सेवा 31 अगस्त तक बन्द रहेगी। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील