लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में लड़कियों को नहीं पढ़ाएंगे 50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षक, यौन-उत्पीड़न को रोकने के लिए उठाया ये कदम

By स्वाति सिंह | Updated: October 19, 2019 13:36 IST

राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद दोतासरा ने शुक्रवार को इस अजीबोगरीब फैसले का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले को सोशल मीडिया पर बचकाना बताया जा है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी स्कूल में 50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षक नहीं पढ़ाएंगे।स्कूलों में अब पुरुष शिक्षकों की जगह पर महिला शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

राजस्थान के सरकारी स्कूल में 50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षक नहीं पढ़ाएंगे। राजस्थान सरकार ने यह फैसला यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए उठाया है। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद दोतासरा ने शुक्रवार को इस अजीबोगरीब फैसले का ऐलान किया है।

स्कूलों में अब पुरुष शिक्षकों की जगह पर महिला शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। सरकार के इस फैसले को सोशल मीडिया पर बचकाना बताया जा है। हालांकि राज्य शिक्षा मंत्री गोविंदा दोतासरा ने यह भी कहा कि यह फैसला तभी लागू होगा जब हमारे पास पर्याप्त संख्या में महिला शिक्षक होंगी। 

छात्राओं के लिए भी मध्याह्न भोजन 

उधर, राजस्थान सरकार कक्षा नौ से 12 वीं तक की छात्राओं को भी मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) योजना के दायरे में लाना चाहती है और उसने इसमें केंद्र से सहयोग मांगा है।  उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं को भी मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने की इच्छुक है। हम बहुत जल्द कार्रवाई करना चाहते हैं और इस बारे में केंद्र से सहायता का अनुरोध किया है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य भी इसके लिए बजट का प्रावधान करेगा। यहां शिक्षा संकुल में मंत्री ने कहा कि लड़कियों के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ-साथ पोषण भी उतना ही जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा दे रही है और उनके समग्र विकास के लिए काम कर रही है।’’ और पहली से आठवीं कक्षा के लिए मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निगरानी सभी स्तरों पर की जा रही है। रसोइयों और सहायकों के प्रशिक्षण की एक अलग व्यवस्था की गई है।  

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील