लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : माकन ने उपचुनाव में जीत का भरोसा जताया

By भाषा | Updated: March 22, 2021 13:54 IST

Open in App

जयपुर, 22 मार्च अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पार्टी के राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने सोमवार को विश्वास जताया कि पार्टी राज्य की तीन विधानसभा सीटों के लिए अगले महीने होने वाले उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी।

राज्य की अशोक गहलोत सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए माकन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हाल ही में राज्य सरकार ने बहुत शानदार बजट पेश किया है जिसका फायदा भी पार्टी को मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पर्यवेक्षक, प्रभारी मंत्री व अन्य लोग कई हफ्तों से काम कर रहे हैं। उपचुनाव की तैयारियों में हम आगे हैं और पार्टी सभी सीटों पर उपचुनाव जीतेगी।'’

माकन उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों के नाम को अंतिम रूप देने के लिए विचार विमर्श करने सोमवार को जयपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि विचार विमर्श के बाद नामों का पैनल मंजूरी के लिए पार्टी आलाकमान को भेजा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों राजसमंद, सहाड़ा और सुजानगढ़ पर उप चुनाव के लिए 17 अप्रैल को मतदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए