लाइव न्यूज़ :

Rajasthan LS polls 2024: राजस्थान में 8679 मतदाता 100 से 109 वर्ष आयु के और 13 मतदाता 120 वर्ष से अधिक आयु, देखें जिलेवार लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2024 12:39 IST

Rajasthan LS polls 2024: मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, कुल 8,679 मतदाता 100 से 109 वर्ष की आयु के हैं, 239 मतदाता 110-119 वर्ष की आयु के हैं, और 13 मतदाता 120 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे झुंझुनू निर्वाचन क्षेत्र में 100 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक 1,802 है। कुल संख्या 2,53,15,541 हैं, जिनमें 1,32,89,538 पुरुष, 1,20,25,699 महिलाएं एवं 304 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।चुनाव में 18 से 19 वर्ष की उम्र के 7,98,520 मतदाता लोकसभा चुनाव में पहली बार मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

Rajasthan LS polls 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में जिन 12 सीटों पर मतदान होना है उनमें 8,900 से अधिक मतदाता 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं। वहीं 13 मतदाता 120 वर्ष से अधिक आयु के हैं। निर्वाचन विभाग ने इन सीटों के लिए एकीकृत मतदाता सूचियां प्रकाशित कर दी हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, कुल 8,679 मतदाता 100 से 109 वर्ष की आयु के हैं, 239 मतदाता 110-119 वर्ष की आयु के हैं, और 13 मतदाता 120 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि झुंझुनू निर्वाचन क्षेत्र में 100 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक 1,802 है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के लिए प्रकाशित इन मतदाता सूचियों के अनुसार, सामान्य मतदाताओं की कुल संख्या 2,53,15,541 हैं, जिनमें 1,32,89,538 पुरुष, 1,20,25,699 महिलाएं एवं 304 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि इस चुनाव में 18 से 19 वर्ष की उम्र के 7,98,520 मतदाता लोकसभा चुनाव में पहली बार मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन क्षेत्रों में कुल 2,51,250 दिव्यांग मतदाता हैं। राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को होंगे। पहले चरण में 19 अप्रैल को 12 सीटों... गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में मतदान होगा। गुप्ता ने एक बयान में बताया कि प्रथम चरण के 12 लोकसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक मतदाता जयपुर में 22,87,350 हैं, जबकि दौसा लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम 18,99,304 मतदाता हैं।

गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2024 में इन 12 लोकसभा क्षेत्रों में कुल 2,54,29,610 मतदाता पंजीकृत हैं, इनमें 2,53,15,541 सामान्य मतदाता हैं। वहीं, वर्ष 2019 में चुनाव के दौरान कुल 2,31,79,625 मतदाता थे। इसमें सामान्य मतदाताओं की संख्या 2,30,68,868 थी। अब इन क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या में लगभग 22.5 लाख की वृद्धि हो गई है।

गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में प्रथम चरण के मतदान के लिए 23,651 मतदान केन्द्र एवं 719 सहायक मतदान केन्द्रों को मिलाकर कुल 24,370 मतदान केन्द्र हैं। दूसरे चरण के मतदान के लिए 28,105 मतदान केन्द्र एवं 651 सहायक मतदान केन्द्रों को मिलाकर 28,756 मतदान केन्द्र हैं। इस तरह से प्रदेश में कुल 53,126 मतदान केन्द्र हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024राजस्थानलोकसभा चुनावजयपुरचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो