लाइव न्यूज़ :

‘नीची जाति’ की छात्रा ने छुआ मिड-डे मील तो खाना फेंका, मचा बवाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 10, 2018 01:29 IST

देश से जाति प्रथा को खत्म करने के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं, लेकिन शिक्षा के मंदिर में ही इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जाति के नाम पर छुआछूत का नया मामला राजस्थान के उदयपुर जिले का है।

Open in App

उदयपुर, 10 जुलाई: देश से जाति प्रथा को खत्म करने के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं, लेकिन शिक्षा के मंदिर में ही इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जाति के नाम पर छुआछूत का नया मामला राजस्थान के उदयपुर जिले का है। एक स्कूल में नीची जाति की छात्रा ने मिड-डे मील को छू भर दिया था, जिसके बाद महिला रसोइये ने पूरा भोजन ही फेंक दिया। 

 राजस्थान के उदयपुर जिले में एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन पकाने वाली संविदाकर्मी महिला को नाबालिग छात्रा के साथ कथित भेदभाव के आरोप में आज हटा दिया गया।सरकारी स्कूल में गत दो जुलाई को कमला वैष्णव ने पकाये गये मिड डे मील को मेघवाल समाज की आठवीं कक्षा की छात्रा द्वारा छूने पर छात्रा के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया और खाने को फेंक दिया।

 स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा था, जिसके कारण स्कूल को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा। छात्रा मेघवाल समुदाय की बताई गई है। यह घटना 2 जुलाई को जिले के गवर्नमेंट गर्ल्स हाईर प्राइमरी स्कूल, उतारदा में हुई थी।

पीड़ित छात्रा द्वारा घटना की जानकारी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर कल वायरल होने पर स्थानीय समाज के लोगों में असंतोष होने के बाद स्कूल प्रशासन कमेटी ने आज मिड डे मील बनाने वाली महिला को स्कूल से निकालने का निर्णय लिया है।

उदयपुर के उतरदा के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील आर्य के मुताबिक खाना पकाने वाली महिला ने छात्रा से भेदभाव करने के लिये माफी मांग ली है, लेकिन स्थानीय लोग इससे संतुष्ट नहीं हुए, स्थानीय लोग महिला पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे, इसलिये स्कूल प्रशासन ने महिला को हटाने का निर्णय लिया है। वहीं, पीड़ित छात्रा का कहना है कि घटना के तुरंत बाद ही इस बात की सूचना उसने प्राचार्य का दी थी लेकिन कार्यवाही नहीं की गई थी।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण