लाइव न्यूज़ :

राजस्थान उपचुनाव: राहुल की गुगली पर अलवर-अजमेर में बीजेपी क्लीन बोल्ड, कांग्रेस की शानदार जीत

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 1, 2018 17:13 IST

राजस्थान में अजमेर सीट से बीजेपी सांसद सांवरलाल जाट और अलवर से सांसद महंत चांदनाथ योगी के निधन के बाद ये सीटें खाली हो गई थी।

Open in App

राजस्थान में अलवर और अजमेर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को कांग्रेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। अलवर और अजमेर में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। अलवर में कांग्रेस के करण सिंह यादव ने बीजेपी उम्मीदवार जसवंत सिंह यादव को 40 ,000 वोटों और अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा ने बीजेपी के स्वरूप लांबा को 20,648 शिकस्त दी।

यह भी पढ़ें: राजस्थान उपचुनाव: मंडलगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विवेक धाकड़ 12,976 वोटों से जीते

इन दोनो ही लोकसभा सीटों अजमेर और अलवर में कांग्रेस, बीजेपी पर पहले ही भारी बढ़त बना चुकी थी। इससे पहले अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस, बीजेपी से 20,800 वोटों से और अलवर लोकसभा सीट पर 43,728 वोटों से  आगे चल रही थी।

यह भी पढ़ें: राजस्थान लोकसभा उपचुनाव: बजट सत्र के दौरान बीजेपी को बड़ा झटका, कांग्रेस ने अलवर, अजमेर में बनाई बढ़त

बता दें कि पहले दौर की मतगणना के बाद अलवर में कांग्रेस के करण सिंह यादव बीजेपी के जसवंत सिंह यादव से लगभग 10,000 वोटों से आगे चल रहे थे। अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा ने बीजेपी राम स्वरूप लांबा पर 8,648 वोटों से बढ़त बनाई थी। इसके अलावा मंडलगढ़ से विधायक कीर्ति कुमारी के निधन के बाद खाली हुई सीट पर भी कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है।

यह भी पढ़ें: उलूबेरिया लोकसभा उपचुनाव: बजट से पहले बीजेपी के लिए बुरी खबर, टीएमसी ने बनाई बढ़त

बता दें कि राजस्थान में अजमेर सीट से बीजेपी सांसद सांवरलाल जाट और अलवर से सांसद महंत चांदनाथ योगी के निधन के बाद ये सीटें खाली हो गई थी। इन तीनों सीटों पर कुल 42 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरे हैं।

टॅग्स :राजस्थान उपचुनावराजस्थानउपचुनावविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष