राजस्थान उपचुनाव: मंडलगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विवेक धाकड़ 12,976 वोटों से जीते

By कोमल बड़ोदेकर | Published: February 1, 2018 01:25 PM2018-02-01T13:25:35+5:302018-02-01T13:52:33+5:30

मंडलगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने शानदार जीत दर्ज की।

rajasthan Mandalgarh assembly by election: congress candidat Vivek Dhakad has won | राजस्थान उपचुनाव: मंडलगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विवेक धाकड़ 12,976 वोटों से जीते

राजस्थान उपचुनाव: मंडलगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विवेक धाकड़ 12,976 वोटों से जीते

राजस्थान में मंडलगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने शानदार जीत करते हुए बीजेपी को करारी शिकस्त दी है। उन्होंने करीब 12,976 वोटों से जीत दर्ज की है। इससे पहले खबर आई थी मंडलगढ़ विधानसभा से कांग्रेस 11, 136 वोटों से आगे चल रही है, लेकिन कुछ देर बाद ही मतदान की गिनती पूरी हुई कांग्रेस उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार को 12 हजार 976 वोटों से शिकस्त दी।  



इस सीट पर बीजेपी के कीर्ति कुमारी विधायक थे, लेकिन उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में कांग्रेस की जीत ने उसमें आत्मविश्वास का दम भरा है। वहीं वसुंधरा सरकार के लिए ये हार किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है।  

इसके अलावा दो लोकसभा सीटों अजमेर और अलवर में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस काफी आगे चल रही है। ताजा खबर के मुताबिक अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस, बीजेपी से 20,800 वोटों से और अलवर लोकसभा सीट पर 43,728 वोटों से आगे चल रही है।

Web Title: rajasthan Mandalgarh assembly by election: congress candidat Vivek Dhakad has won

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे