लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण में राजस्थान देश भर में आगे, 31.51 लाख लोगों ने लगवाया टीका

By भाषा | Updated: March 16, 2021 13:30 IST

Open in App

जयपुर, 16 मार्च कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीकाकरण में राजस्थान देश भर में आगे बना हुआ है जहां मंगलवार सुबह तक कुल मिलाकर 31.50 लाख लोगों को टीके की पहली या दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। राज्य सरकार के मंत्री ने इसकी जानकारी दी ।

राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि 16 मार्च सुबह सात बजे तक राज्य में 26 लाख 63 हजार 348 लोगों ने टीके की पहली खुराक और चार लाख 88 हजार 324 लोगों ने दूसरी खुराक लगवा ली है। इस तरह राज्य में टीकाकरण से कुल मिलाकर 31 लाख 51672 लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि देश भर में टीकाकरण के लिहाज से दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां 28 लाख 58 हजार लोगों ने और तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है, जहां 26 लाख से ज्यादा लोगों ने टीके लगवाए हैं।

मंत्री ने बताया कि देश भर में अब तक तीन करोड़ 29 लाख 47 हजार 432 लोगों को अब तक कोई न कोई खुराक लग चुकी है।

शर्मा ने कहा कि राजस्थान, कोरोना टीकाकरण में भी देश भर में अपनी धाक बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य योद्धाओं, फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद अब 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों ने भी भरपूर सहयोग किया और टीकाकरण करवाया।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बेहतरीन प्रबंधन के बाद राजस्थान अब टीकाकरण में भी लगातार सिरमौर बना हुआ है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और कार्मिकों को बधाई दी है।

शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की माइक्रो प्लानिंग और सतर्कता के चलते कोरोना नियंत्रण के हर पहलू पर प्रदेश अव्वल रहा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब देश को कोई राह नहीं सूझ रही थी, ऐसे में राजस्थान ने सबसे पहले लॉकडाउन लगाकर आमजन की जिंदगियां बचाई। मंत्री ने कहा कि कोरोना के नियंत्रण के लिए ‘भीलवाड़ा‘ और ‘रामगंज‘ मॉडल देश-दुनिया की सुर्खियों में रहे।

उन्होंने बताया कि चिकित्सा विभाग और टीम ने पूरी सजगता और सतर्कता के साथ काम कर कोरोना के प्रसार को कम करने की हरसंभव कोशिश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर