लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: अलवर व धौलपुर जिले में 167 पंचायत वार्डों में अंतिम चरण का मतदान मंगलवार को

By भाषा | Updated: October 25, 2021 17:53 IST

Open in App

जयपुर, 25 अक्टूबर राजस्थान के अलवर और धौलपुर जिलों में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान 26 अक्टूबर को होगा।

निर्वाचन आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि तीसरे और अंतिम चरण में कुल मिलाकर कुल सात लाख 86 हजार 738 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इन चुनावों के लिए 1066 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

तीसरे और अंतिम चरण में सात पंचायत समितियों के 167 वार्डों एवं उनसे संबंधित जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के लिए 606 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे।

उल्लेखनीय है कि अलवर और धौलपुर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीन चरणों में चुनाव करवाए जा रहे हैं। तीनों चरण के मतदान के बाद 29 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर मतगणना करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रमुख और प्रधान का चुनाव 30 अक्टूबर व उप प्रमुख व उप प्रधान का चुनाव 31 अक्टूबर को करवाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो