लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Ki Khabar: राजस्थान में कोरोना वायरस के 956 नये मामले आये सामने, जानें किस जिले में कितने नए मामले

By भाषा | Updated: July 21, 2020 05:24 IST

केवल राजस्थान की राजधानी जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 179 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार देर रात तक राज्य में संक्रमण के अब तक के सबसे अधिक रिकार्ड 956 नये मामले सामने आये हैं।राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 568 हो गई है। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को नौ और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 568 हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसके साथ ही राज्य में अब तक के सबसे अधिक रिकार्ड 956 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 30390 हो गयी जिनमें से 7627 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

उन्होंने बताया कि सोमवार को जोधपुर में पांच, बीकानेर में तीन, और पाली में एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 568 हो गई है।

केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 179 हो गयी है जबकि जोधपुर में 73, भरतपुर में 46, कोटा में 29,अजमेर में 28, बीकानेर में 24, नागौर में 20 व पाली में 17, और धौलपुर में 14 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 34 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि सोमवार की रात साढ़े आठ बजे तक राज्य में संक्रमण के अब तक सबसे अधिक रिकार्ड 956 नये मामले सामने आये।

जानें किस जिले में कितने मामले आए सामने-

इनमें जोधपुर में 178,पाली में 143, अलवर में 106,अजमेर में 92, जयपुर में 84,बाडमेर में 68, जालौर में 53,करौली में 38, नागौर—उदयपुर में 27—27,बीकानेर में 26, भरतपुर में 25,कोटा—जैसलमेर में 18—18,धौलपुर में 11,राजमसंद में 8, झालावाड में 7,सवाईमाधोपुर—भीलवाडा में 5—5, दौसा में चार,झुंझुनूं में तीन नये मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण