लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः अनाज मंडियों में चार दिन हड़ताल, 4 लाख दिहाड़ी मजदूरों पर रोजी-रोटी संकट, 1800 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की संभावना

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 25, 2020 21:39 IST

प्रदेश की 247 मंडियां बंद रहने से सबसे अधिक इन मंडियों में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर प्रभावित होंगे, जिनकी संख्या लगभग 4 लाख है। इनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। वहीं मंडियां बंद रहने से चार दिनों में लगभग 1800 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रमिक, परिवहन से जुड़े लोग, किसान और व्यापारियों के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप मंडियों से जुडें सभी वर्ग प्रभावित हो रहे हैं। 4 दिन की हड़ताल के बाद कारोबारी 28 अगस्त को आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।मंडी के बाहर मंडी सेस तथा अन्य सेस समाप्त किया है, उसी प्रकार मंडियों में भी मंडी सेस व अन्य सेस समाप्त करें।

जयपुरः कृषि उत्पादन, व्यापार और वाणिज्य अध्यादेश-2020 के विरोध में आज से राजस्थान की 247 अनाज मंडियां चार दिनों के लिए बंद हैं, अनाज मंडियां 28 अगस्त तक बंद रहेंगी।

प्रदेश की 247 मंडियां बंद रहने से सबसे अधिक इन मंडियों में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर प्रभावित होंगे, जिनकी संख्या लगभग 4 लाख है। इनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। वहीं मंडियां बंद रहने से चार दिनों में लगभग 1800 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने की संभावना है।

प्रदेश में आज से शुरू हुई चार दिन की हड़ताल के चलते श्रमिक, परिवहन से जुड़े लोग, किसान और व्यापारियों के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप मंडियों से जुडें सभी वर्ग प्रभावित हो रहे हैं। वहीं 4 दिन की हड़ताल के बाद कारोबारी 28 अगस्त को आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि व्यापार संघों का केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि वे जिस प्रकार केन्द्र सरकार के कृषि उत्पादन, व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अध्यादेश 2020 में मंडी के बाहर मंडी सेस तथा अन्य सेस समाप्त किया है, उसी प्रकार मंडियों में भी मंडी सेस व अन्य सेस समाप्त करें।

मंडियों के रखरखाव के लिए उचित धनराशि ली जा सकती है। यदि केन्द्र सरकार यह नहीं कर सकती है तो मंडी के बारह कार्य करने वाले व्यापारी, मिलर आदि भी राज्यों में लागू मंडी टैक्स देय लागू किया जाए। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरअशोक गहलोतसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"