लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पंचायत चुनाव, सरपंच पद पर 5388 और पंच सीट पर 11890 उम्मीदवार चुनावी मुकाबले में

By भाषा | Updated: September 21, 2020 21:42 IST

पहले चरण में 13 सरपंच और 4468 पंच प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि पहले चरण के लिए राज्य की 1002 ग्राम पंचायतों में 9042 प्रत्याशियों ने कुल 9066 नामांकन पत्र 19 सितम्बर को दाखिल किए।

Open in App
ठळक मुद्दे20 सितम्बर को नाम वापसी के आखिरी दिन 3474 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापिस ले लिया। नाम वापसी के बाद अब 11890 उम्मीदवार वार्ड पंच के लिए चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।मेहरा ने बताया कि सभी पंचायतों में 28 सितंबर को सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

जयपुरः राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में 1002 ग्राम पंचायतों में नाम वापसी की अवधि पूर्ण होने के बाद सरपंच पद के लिए 5388 और पंच पदों के लिए 11890 उम्मीदवार चुनावी मुकाबले में हैं।

पहले चरण में 13 सरपंच और 4468 पंच प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि पहले चरण के लिए राज्य की 1002 ग्राम पंचायतों में 9042 प्रत्याशियों ने कुल 9066 नामांकन पत्र 19 सितम्बर को दाखिल किए।

जांच के बाद 8875 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। इनमें से 20 सितम्बर को नाम वापसी के आखिरी दिन 3474 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापिस ले लिया। अब राज्य में सरपंच पद के लिये अंतिम रूप से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 5388 रह गई है। जबकि नाम वापसी के बाद अब 11890 उम्मीदवार वार्ड पंच के लिए चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

मेहरा ने बताया कि सभी पंचायतों में 28 सितंबर को सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्ति के बाद सभी पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना करवाई जाएगी। इन पंचायतों में कुल 33 लाख 40 हजार 35 मतदाता हैं। राज्य में 28 सितम्बर को पहले चरण के मतदान के बाद दूसरा चरण तीन अक्टूबर को, तीसरा छह अक्टूबर को और चौथा चरण का मतदान 10 अक्टूबर को होगा।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरचुनाव आयोगअशोक गहलोतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो