लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः गुलाबचंद कटारिया ने कहा-केंद्र ने दे दिया, अब गहलोत सरकार भी दे सवर्ण आरक्षण

By धीरेंद्र जैन | Updated: January 18, 2019 05:26 IST

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के अनुसार पिछली भाजपा सरकार ने दो बार राजस्थान में गरीब सवर्ण समाज को 14 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव पास किया था और केन्द्र को भिजवाया था, तब केन्द्र ने उस पर कोई निर्णय नहीं लिया, लेकिन अब खुद केंद्र सरकार को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर इसे कानून का स्वरूप दे दिया है।

Open in App

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश की गहलोत सरकार पर गरीब सवर्ण समाज को आरक्षण का लाभ जल्द से जल्द दिलाने के लिए सियासी दबाव बना रही है।  इसको लेकर विधानसभा के मौजूदा सत्र में भाजपा यह मामला उठाएगी और चर्चा में भी लाएगी ताकि सदन के भीतर मौजूदा कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक दबाव बनाया जा सके। 

भाजपा का मानना है कि इसी दबाव के चलते प्रदेश के गरीब सवर्ण समाज के लोगों को आरक्षण का लाभ दिया जा सकेगा। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के अनुसार पिछली भाजपा सरकार ने दो बार राजस्थान में गरीब सवर्ण समाज को 14 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव पास किया था और केन्द्र को भिजवाया था, तब केन्द्र ने उस पर कोई निर्णय नहीं लिया, लेकिन अब खुद केंद्र सरकार को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर इसे कानून का स्वरूप दे दिया है। गुजरात ने इसे लागू भी कर दिया है, तो आने वाले सत्र में होने वाली भर्ती का लाभ सवर्ण समाज के स्टूडेंटस और नौकरियों में युवाओं को मिल सके। 

कटारिया के अनुसार वे कोशिश करेंगे कि मौजूदा विधानसभा सत्र में ही आरक्षण का विषय चर्चा में लाया जाए और जल्द से जल्द आरक्षण का लाभ गरीब सवर्णों को मिल सके। 

उधर इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 20 साल पहले हमारी सरकार की जो सोच थी, मुझे खुशी है कि जो काम हमने  शुरू किया था आखिर उस पर पार पड़ ही गई। 

गहलोत ने कहा कि 20 वर्ष पूर्व में देश का पहला मुख्यमंत्री था जिसने 14 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव पास करके आगे भेजा था। उस दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एक पत्र भी लिखा था कि जब तक संविधान में संशोधन नहीं होगा तब तक राज्य में एक्ट बनने का कोई लाभ नहीं होगा।

टॅग्स :सवर्ण आरक्षणराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण