लाइव न्यूज़ :

लेखरा को तीन करोड़ रुपए व झाझड़िया को दो करोड़ रुपए इनाम देगी राजस्थान सरकार

By भाषा | Updated: August 30, 2021 13:06 IST

Open in App

राजस्थान सरकार ने तोक्यो पैरालंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले राज्य के खिलाड़ियों को बधाइ देते हुये नकद इनाम देने की घोषणा सोमवार को की जिसके तहत अवनि लेखरा को तीन करोड़ रुपए और देवेंद्र झाझरिया दो करोड़ रुपएतथा सुन्दर सिंह गुर्जर को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया,' तोक्यो पैरालंपिक में राज्य की अवनि लेखरा को स्वर्ण जीतने पर तीन करोड़ रुपए, देवेंद्र झाझरिया को रजत जीतने पर दो करोड़ रुपए तथा सुन्दर सिंह गुर्जर को कांस्य पदक जीतने पर एक करोड़ रूपये की राशि इनाम स्वरुप प्रदान की जाएगी।'उन्होंने कहा, 'तीनों खिलाड़ियों को पहले से ही राज्य सरकार के वन विभाग में एसीएफ के पद पर नियुक्ति दी हुई है। राज्य के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है, हमें उन पर बेहद गर्व है।'उल्लेखनीय है कि 19 वर्षीय लेखरा ने सोमवार को तोक्यो पैरालंपिक खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के आर-2 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में स्वर्ण पदक जीतकर यह मुकाम हासिल किया।इससे पहले गहलोत ने गहलोत ने खिलाडियों को बधाई देते हुए कहा ‘‘ जयपुर की अवनि लेखरा को निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीत कर भारत के लिये इतिहास रचने के लिये हार्दिक बधाई , पूरे देश को उन पर बहुत गर्व हैं। यह भारतीय खेलों के लिये बहुत अच्छा दिन है।’’उन्होंने कहा कि ‘‘ हमें राजस्थान के पैरालंपिक भाला फैंकने वाले देवेन्द्र झाझरिया पर बहुत गर्व है जिन्होंने तोक्या पैरालंपिक खेल में सिल्वर पदक और सुंदरसिंह गुर्जर ने कांस्य पदक जीते। यह एक अद्भुत क्षण है।’’ गहलोत ने पैरालंपिक प्रतियोगिता में पदक जीतने योगेश कथूनिया को भी बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील