लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने पशुपालकों को दिया तोहफा, 2 रुपये प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ाने के आदेश किए जारी

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 5, 2019 20:32 IST

गोपालन विभाग की ओर से इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार, इसके लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 में आवश्यक प्रावधान कर दिया गया है। इस फैसले से राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन से सम्बद्ध 21 जिला दुग्ध संघों के माध्यम से प्रदेश भर में 11 हजार 500 से अधिक दुग्ध समितियों से जुड़े 5 लाख पशुपालक एवं नए जुड़ने वाले पशुपालक लाभान्वित होंगे।

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा के बाद राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सबल योजना के अंतर्गत दूध की आपूर्ति करने वाले पशुपालकों को तोहफा दिया है। सरकार ने 2 रुपये प्रति लीटर दूध की दर को बढ़ा दिया है। यह आदेश एक फरवरी, 2019 से प्रभावी होगा।

गोपालन विभाग की ओर से इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार, इसके लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 में आवश्यक प्रावधान कर दिया गया है। इस फैसले से राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन से सम्बद्ध 21 जिला दुग्ध संघों के माध्यम से प्रदेश भर में 11 हजार 500 से अधिक दुग्ध समितियों से जुड़े 5 लाख पशुपालक एवं नए जुड़ने वाले पशुपालक लाभान्वित होंगे। दूध की खरीद दर के अतिरिक्त मिलने वाले इस 2 रुपये प्रति लीटर के बोनस से उन्हें आर्थिक सम्बल मिलेगा। 

वर्ष के दौरान प्रतिदिन औसतन 30 लाख किलोग्राम दूध इकट्ठा किया जाता है। इसे देखते हुए पशुपालकों को हर साल 220 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने गत जनवरी में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए आरसीडीएफ से सम्बद्ध सहकारी समितियों के सदस्य दुग्ध उत्पादकों को 2 रुपये प्रति लीटर बोनस दिए जाने की घोषणा की थी।

टॅग्स :राजस्थान सरकारअशोक गहलोतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील