लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : गहलोत ने भाजपा-आरएसएस पर समाज में छुआछूत को बढ़ावा देने का आरोप लगाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2023 23:13 IST

कार्यक्रम से इतर मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस देश के लोगों के बीच मतभेद पैदा करते हैं और छुआछूत को बढ़ावा देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगहलोत ने कहा- भाजपा और आरएसएस देश के लोगों के बीच मतभेद पैदा करते हैं राजस्थान के मुख्यमंत्री ने नसीहद देते हुए कहा- उन्हें धर्म से ऊपर उठकर कुछ वास्तविक काम करना चाहिएउन्होंने भाजपा और संघ से सवाल किया कि क्या वे देश के दलितों को गले लगाएंगे?

कोटा:राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर समाज में छुआछूत को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा और संघ से सवाल किया कि क्या वे देश के दलितों को गले लगाएंगे? गहलोत ने बारां जिले में हिंदू समुदाय के 2,111 और मुस्लिम समुदाय के 111 जोड़ों सहित कुल 2,222 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम से इतर मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस देश के लोगों के बीच मतभेद पैदा करते हैं और छुआछूत को बढ़ावा देते हैं। गहलोत ने कहा, “वे (भाजपा-आरएसएस) हिंदू धर्म की बात करते हैं और वे सभी हिंदू हैं, लेकिन उन्हें धर्म से ऊपर उठकर कुछ वास्तविक काम करना चाहिए।” उन्होंने कहा, “छुआछूत गांवों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में अब भी व्याप्त है। निम्न वर्गों के साथ भेदभाव होता है और हर कोई इसे जानता है।” 

गहलोत ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दलितों के कल्याण के लिए अपनी अल्पकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं का खुलासा करना चाहिए। गहलोत ने कहा, “दलितों की देखभाल कौन कर रहा है? आप (भाजपा-आरएसएस) उनके लिए क्या कर रहे हैं? क्या आप दलितों को गले लगाएंगे? उन्हें इन सवालों के जवाब देने चाहिए, क्योंकि वे केंद्र में सत्ता में हैं।” 

(कॉपी भाषा)

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानBJPआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण