लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: वन कर्मियों को अवैध खनन करने वालों ने पीटा, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 19, 2021 17:06 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 19 जून राजस्थान के झालावाड़ जिले में अवैध खनन में शामिल दो लोगों के खिलाफ एक पहरेदार और एक फॉरेस्ट गार्ड को पीटने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस संबंध में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह घटना शुक्रवार शाम हरिगढ़ वन क्षेत्र में हुई, जब छोटूलाल भील और उसके साथी को अधिकारियों ने अवैध रूप से निकाले गए पत्थरों से लदी अपनी ट्रॉली खींचने के लिए कहा।

पंवार पुलिस थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि नरेंद्र नगर के फॉरेस्ट गार्ड की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया।

शिकायत के अनुसार भील और उसके साथी ने गार्ड और पहरेदार मनोज कुमार को पीटा और ट्रॉली लेकर भाग निकले। पुलिस ने कहा कि घटना के कुछ घंटे बाद भील को गिरफ्तार कर लिया गया और ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर ली गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर