लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः फिल्म 'पानीपत' का विरोध जारी, सिनेमाघरों ने प्रदर्शन रोका, हनुमान बेनीवाल ने पोस्टर फाड़ा

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 11, 2019 05:54 IST

फिल्म पानीपत के विरोध में जयपुर, भीलवाड़ा, कोटा आदि कई शहरों में प्रदर्शन हुए, तो प्रदेश के करीब पांच दर्जन सिनेमाघरों में से कई में फिल्म का प्रदर्शन रोक दिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में निर्देशक आशुतोष गोवारीकर की फिल्म- पानीपत को लेकर विवाद जारी है और जाट समाज के अलावा कई और समाज के नेताओं ने भी इस विषयक विरोध दर्ज करवाया है. पानीपत फिल्म का शुरू से ही विरोध कर रहे सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग उठाई.

राजस्थान में निर्देशक आशुतोष गोवारीकर की फिल्म- पानीपत को लेकर विवाद जारी है और जाट समाज के अलावा कई और समाज के नेताओं ने भी इस विषयक विरोध दर्ज करवाया है. पानीपत फिल्म का शुरू से ही विरोध कर रहे सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग उठाई. इतना ही नहीं, उन्होंने संसद परिसर में फिल्म पानीपत के पोस्टर भी फाड़े और फिल्म से विवादित हिस्से नहीं हटाने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी.

फिल्म के विरोध में जयपुर, भीलवाड़ा, कोटा आदि कई शहरों में प्रदर्शन हुए, तो प्रदेश के करीब पांच दर्जन सिनेमाघरों में से कई में फिल्म का प्रदर्शन रोक दिया गया.

फिल्म पानीपत में भरतपुर के महाराजा सूरजमल के प्रस्तुतीकरण को लेकर राजस्थान में खासी नाराजगी है. जहां जाट समाज के साथ राजपूत समाज भी प्रदर्शन में आगे आया है, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी इस विषयक अपनी प्रतिक्रिया पहले ही दे दी थी.

उनका कहना था कि- फिल्म में महाराजा सूरजमल जी के चित्रण को लेकर जो प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, ऐसी स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए थी... सेंसर बोर्ड इसमें हस्तक्षेप करे और संज्ञान ले. डिस्ट्रीब्यूटर्स को चाहिए कि फिल्म के प्रदर्शन को लेकर जाट समाज के लोगों से अविलम्ब संवाद करें.

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने तो अपना विरोध दर्ज करवा ही दिया था, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का भी कहना था कि- महाराजा सूरजमल का जो चित्रण किया गया है, वो निंदनीय है. इतिहास के साथ अक्सर इस तरह की छेड़छाड़ होती आई है, जिसे रोका जाना चाहिए और भविष्य में ऐसा नहीं हो, इसके इंतजाम भी होने चाहिए.

टॅग्स :पानीपतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?