लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: किसानों का भूमि समाधि आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, मुआवजा मिलने तक नहीं रुकेगा

By धीरेंद्र जैन | Updated: January 26, 2020 07:04 IST

किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि शुक्रवार को दौसा कलक्टर लोकेश मीना, एएसपी अनिल सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने उनसे बात की, लेकिन उन्होंने और किसानों ने मुख्यमंत्री से वार्ता नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे में आने वाली भूमि का किसानों को बाजार भाव से मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर शुरू हुआ जमीन समाधि आन्दोलन तीसरे दिन भी जारी रहा।राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा सहित 101 आन्दोलनकारी किसानों ने सर्द रात खुले आसमान के नीचे बिताई और वहीं खाना खाया।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे में आने वाली भूमि का किसानों को बाजार भाव से मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर शुरू हुआ जमीन समाधि आन्दोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा सहित 101 आन्दोलनकारी किसानों ने सर्द रात खुले आसमान के नीचे बिताई और वहीं खाना खाया।

किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि शुक्रवार को दौसा कलक्टर लोकेश मीना, एएसपी अनिल सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने उनसे बात की, लेकिन उन्होंने और किसानों ने मुख्यमंत्री से वार्ता नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया। सांसद ने खुद के लिए 10 फीट गहरा गड्ढा खुदवाकर उसमें आंदोलन शुरू किया।

आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे सांसद मीणा ने कहा कि प्रदेश के किसानों को हाइवे के लिए अधिग्रहित की गई भूमि का बाजार भाव से मुआवजा देने, सर्दी में रात्रि मंे सिंचाई करते समय प्रदेश के 40 किसानों की मौत होने पर उनके परिजनों को 10-10 लाख रुपये की राशि का मुआवजा देने सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता नहीं होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। महिलाओं और किसानों ने आंदोलन स्थल पर ही सर्द रात गुजारी और वहीं खाना बनाकर खाया। आंदोलन स्थल पर सैंकड़ों की संख्या में किसान मौजूद थे।

विधायक मुरारीलाल मीना ने आश्वासन दिया कि वे किसानों के साथ हैं और भूमि के मुआवजे सहित अन्य सभी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं