लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः जयपुर नगर निगम हैरिटेज और ग्रेटर में महापौर पद पर चुनाव, कांग्रेस-भाजपा के प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

By धीरेंद्र जैन | Updated: November 6, 2020 21:59 IST

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अन्तर सिंह नेहरा ने बताया कि जयपुर नगर निगम हैरिटेज एवं ग्रेटर के आम चुनाव 2020 के अन्तर्गत नगर निगम जयपुर हेरिटेज में महापौर पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने एक-एक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर नगर निगम ग्रेटर में भी महापौर पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने एक-एक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। संवीक्षा के लिए दोनों निगमों के सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में 6 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे लिए जाएंगे। अभ्यर्थिता 7 नवम्बर 2020 को कार्यालय समय के दौरान 3 बजे से पूर्व वापस ली जा सकेगी।

जयपुरः राजस्थान की राजधानी जयपुर में हाल ही में सम्पन्न हुई हेरिटेज और ग्रेटर नगर निगम के चुनावों के परिणाम आने के बाद अब महापौर के चुनाव के लिए जयपुर हेरिटेज में भाजपा ने कुसुम यादव और कांग्रेस ने मुनेश गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है। वहीं ग्रेटर नगर निगम से भाजपा ने सौम्या गुर्जर और कांग्रेस ने दिव्या सिंह को मैदान में उतारा है।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अन्तर सिंह नेहरा ने बताया कि जयपुर नगर निगम हैरिटेज एवं ग्रेटर के आम चुनाव 2020 के अन्तर्गत नगर निगम जयपुर हेरिटेज में महापौर पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने एक-एक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार जयपुर नगर निगम ग्रेटर में भी महापौर पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने एक-एक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।जयपुर नगर निगम हेरिटेज की रिटर्निंग अधिकारी प्रतिभा पारीक ने बताया कि जयपुर हेरिटेज में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कुसुम यादव एवं कांग्रेस की ओर से मुनेश ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। इसी प्रकार जयपुर नगर निगम ग्रेटर के रिटर्निंग अधिकारी कैलाश यादव ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर में महापौर पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से दिव्या सिंह ने एवं भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉ.सौम्या गुर्जर ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।दोनों निगमों के रिटर्निंग अधिकारियों ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र संवीक्षा के लिए दोनों निगमों के सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में 6 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे लिए जाएंगे। अभ्यर्थिता 7 नवम्बर 2020 को कार्यालय समय के दौरान 3 बजे से पूर्व वापस ली जा सकेगी।निर्वाचन लडे़ जाने की दशा में नगर निगम जयपुर हैरिटेज में महापौर पद के लिए मतदान 10 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नगर निगम जयपुर हैरिटेज में आयोजित की जाने वाली निर्वाचित सदस्यों की बैठक में किया जाएगा। इसी प्रकार जयपुर ग्रेटर में भी निर्वाचन लडे जाने की दशा में मतदान 10 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नगर निगम जयपुर ग्रेटर के निर्वाचित सदस्यों की बैठक में होगा। मतगणना मतदान की समाप्ति के तुरन्त बाद होगी।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील