लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: नेताजी की लकी कार, क्या दिखा पाएगी चमत्कार?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 16, 2018 06:40 IST

देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार यह लक्की कार जीत का चमत्कार दिखा पाती है या नहीं?

Open in App

जयपुर, 15 नवंबरः किसी भी प्रदेश की सरकार में सबसे ज्यादा नाराजगी का सामना तबादलों को लेकर शिक्षा मंत्री को करना होता है, इसलिए सीएम वसुंधरा राजे सरकार में शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी के सामने भी इस बार के विधानसभा चुनाव बड़ी चुनौती हैं. हालांकि वे पहले भी भाजपा सरकार में 31 मई 2004 से 12 दिसंबर 2008 तक शिक्षा राज्यमंत्री रहे और वे लगातार तीन चुनाव भी जीते हैं, लेकिन इस बार के चुनाव आसान नहीं हैं, क्योंकि कुछ समय पहले हुए अजमेर लोस उपचुनाव में भाजपा यहां से न केवल जीती हुई सीट हार गई थी, बल्कि इस लोस क्षेत्र के सारे विधानसभा क्षेत्रों में पिछड़ भी गई थी. 

खुद वासुदेव देवनानी 2013 के विस चुनाव में 20,479 वोटों से जीते थे, अर्थात दस-पंद्रह हजार की वोट बदली चुनावी नतीजे बदल सकती है. वैसे तो दीपावली के मौके पर वितरित किए गए शुभकामना पत्र में अपनी और सरकार की उपलिब्धयां गिनाने के कारण निर्वाचन विभाग ने वासुदेव देवनानी को नोटिस जारी किया था, जिसके कारण वे चर्चा में थे, परंतु इस वक्त देवनानी अपनी लक्की कार को लेकर चर्चा में हैं. 

वासुदेव देवनानी को जब भी चुनावी टिकट मिला तो उन्होंने अपनी लक्की मारुति 800 कार का उपयोग किया. वे इसे लक्की मानते हैं, लिहाजा आमतौर पर इसका उपयोग नहीं करते हैं, चुनाव के खास मौके पर ही इस का उपयोग होता है. देवनानी की लक्की मारुति 800 उन्हें हर बार जीत देती रही है और इसलिए इस बार भी देवनानी इसी कार पर सवार होकर अपना चुनाव प्रचार करेंगे. देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार यह लक्की कार जीत का चमत्कार दिखा पाती है या नहीं?

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप